Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरे-लाल या काले, सेहत के ल‍िए कौन-से रंग के अंगूर होते हैं ज्यादा फायदेमंद? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 09:17 AM (IST)

    तीनों रंग के अंगूर सेहत के ल‍िहाज से बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। गर्मियों में इनका सेवन करने से आप कई बीमार‍ियों से खुद को बचा कर रख सकते हैं। अक्‍सर लोगों के मन में सवाल रहता है क‍ि कौन से रंग के अंगूर ज्‍यादा फायदेमंद होते हैं। ऐसे में हम आज आपके इस दुव‍िधा को दूर करते हैं। आइए जानते हैं-

    Hero Image
    गर्मियों में सेहत को फायदा पहुंचाते हैं अंगूर। (Image Credit- Freepik)

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों में अंगूर सबसे ज्‍यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। ये द‍िखने में भले छोटे होते हैं लेक‍िन ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अंगूर चाहे लाल हो या काला, या फि‍र हरा, इस फल के सभी वैरायटी आपको ढेरों फायदे पहुंचाते हैं। ये खाने में भी बेहद स्‍वाद‍ि‍ष्‍ट होते हैं। हालांक‍ि हर तरह के अंगूर में अलग-अलग पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इन द‍िनों में बाजारों में भी अंगूरों की भरमार देखने को म‍िल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में सवाल पैदा होता है क‍ि इन तीनों अंगूरों में से कौन सा सबसे ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में इन तीनों अंगूर के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये भी जानेंगे क‍ि सेहत के ल‍िए सबसे ज्‍यादा कौन सा फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    लाल अंगूर के फायदे

    • वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए लाल अंगूर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है।
    • लाल अंगूर हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। ये एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड वेसल्स को हेल्दी बनाए रखते हैं।
    • लाल अंगूर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा तो होती है, लेकिन फिर भी यह ब्लड शुगर को बढ़ाने के बजाय कम करने में मदद कर सकता है।
    • लाल अंगूर विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। ये इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है।
    • लाल अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए एक वरदान हैं। ये न सिर्फ स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं बल्कि उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में मदद करते हैं।
    • लाल अंगूर में मौजूद तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं।

    हरे अंगूर के फायदे

    • हरे अंगूर में फाइबर अधिक होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
    • इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है।
    • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारते हैं।
    • हरे अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकता है।
    • हरे अंगूर में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

    काले अंगूर के फायदे

    • काले अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं।
    • इसके साथ ही यह याददाश्त बढ़ाने और मेंटल हेल्‍थ को सुधारने में मदद करते हैं।
    • इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स शरीर में कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में सहायक होते हैं।
    • काले अंगूर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है।

    कौन-से अंगूर ज्यादा फायदेमंद?

    अगर सेहत के ल‍िहाज से देखें तो काले अंगूर सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और द‍िल व द‍ि‍माग के लिए लाभकारी तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, हरे और लाल अंगूर भी अपने-अपने फायदे रखते हैं और इन्हें भी आहार में शामिल करना चाहिए।

    य‍ह भी पढ़ें: हरे अंगूर खाएं या काले? सेहत के लिहाज से कौन-से हैं ज्यादा फायदेमंद, एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

    य‍ह भी पढ़ें: चेरी खाएं या स्‍ट्राॅबेरी? सेहत के लिहाज से कौन है ज्यादा फायदेमंद, एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।