Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए साल में पहली फुर्सत में करवाएं 5 Health Check-Ups, रिपोर्ट्स चाहे जो आए; हमें थैंक्स ही कहेंगे आप

    हेल्दी रहना हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी होना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि आप समय समय कुछ हेल्थ टेस्ट्स करवाएं। इनकी मदद से आपकी सेहत कैसी है इसका पता लगता है और किसी भी बीमारी का पता लगाने में भी मदद मिलती है। इसलिए इस नए साल 2025 से यहां बताए गए 5 टेस्ट्स (Health Check-ups) आपको भी नियमित रूप से जरूर करवाने चाहिए।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Wed, 01 Jan 2025 06:31 PM (IST)
    Hero Image
    ये हेल्थ चेकअप्स हैं सभी के लिए जरूरी (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Important Health Check-Ups: स्वस्थ रहना आज के समय में सबसे जरूरी है। हेल्दी रहते हुए ही हम अपने जीवन का पूरा आनंद ले पाते हैं, लेकिन कई बार हम अपने बिजी रूटीन में अपनी सेहत की अनदेखी कर देते हैं। इसलिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है और उनका इलाज आसानी से किया जा सकता है। यहां हम आपको 5 कॉमन हेल्थ टेस्ट्स बता रहे हैं, जो सभी को करवाने चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2025 में कौन से 5 हेल्थ चेकअप करवाने चाहिए?

    • कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC)- यह एक नॉर्मल टेस्ट है जो आपके खून में रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स की संख्या की जांच करता है। यह एनीमिया, इन्फेक्शन और दूसरी कई तरह की बीमारियों का पता लगाने में मदद करता है।
    • ब्लड शुगर टेस्ट- यह टेस्ट आपके खून में शुगर का स्तर मापता है। यह डायबिटीज का पता लगाने में मदद करता है। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जो अगर समय रहते नहीं पकड़ी गई तो कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।
    • ब्लड प्रेशर चेक- हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है। यह अक्सर बिना किसी लक्षण के होता है। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करवाना बहुत जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
    • कोलेस्ट्रॉल टेस्ट- कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है जो आपके खून में पाया जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
    • थायराइड टेस्ट- थायराइड ग्लैंड आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। थायराइड की समस्याएं कई तरह की हो सकती हैं जैसे हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइडिज्म। इन समस्याओं के लक्षणों में थकान, वजन बढ़ना या कम होना, बालों का झड़ना आदि शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: अच्छी सेहत के लिए इस नए साल पर लें 6 हेल्थ रेजोल्यूशन

    क्यों हैं ये हेल्थ चेकअप जरूरी?

    • बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है- नियमित हेल्थ चेकअप से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है, जिससे उनका इलाज आसानी से किया जा सकता है।
    • लाइफस्टाइल में सुधार- हेल्थ चेकअप के रिपोर्ट्स से आपको यह पता चल सकता है कि लाइफस्टाइल में क्या-क्या सुधार करने जरूरी हैं।
    • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार- नियमित हेल्थ चेकअप से आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जागरूक हो जाते हैं।

    कब करवाएं हेल्थ चेकअप?

    • एनुअल हेल्थ चेकअप- हर साल कम से कम एक बार पूरा हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए।
    • डॉक्टर की सलाह के अनुसार- अगर आपको किसी बीमारी का खतरा है या कोई लक्षण दिखाई दे रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए।

    कहां करवाएं हेल्थ चेकअप?

    आप अपने नजदीकी अस्पताल या क्लिनिक में हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं। कई निजी लैब भी हेल्थ चेकअप की सुविधा आसानी से मिल जाती है।

    हेल्थ चेकअप के लिए क्या करें?

    • डॉक्टर से सलाह लें- हेल्थ चेकअप करवाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
    • खाली पेट रहें- कुछ टेस्ट खाली पेट ही करवाए जाते हैं इसलिए टेस्ट करवाने से पहले कुछ घंटे तक कुछ न खाएं।
    • अपनी दवाओं की लिस्ट तैयार करें- डॉक्टर को अपनी सभी दवाओं की लिस्ट दें।
    • अपने डॉक्टर के सवालों का जवाब ईमानदारी से दें- डॉक्टर आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए कुछ सवाल पूछ सकते हैं। इनका जवाब ईमानदारी से दें।

    यह भी पढ़ें: नए साल पर WHO ने शेयर किए 5 टिप्स, हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूर करें फॉलो

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।