विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manmohan Singh Passes Away : इस बीमारी से जूझ रहे थे मनमोहन सिंह, 1990 में हुई थी पहली सर्जरी

Published: Fri, 27 Dec 2024 11:50 AM (IST)

Former PM Manmohan Singh death मनमोहन सिंह की मौत की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ ...और पढ़ें

Manmohan Singh Death Causes : 92 की उम्र में मनमोहन सिंह का निधन हो गया।
Manmohan Singh Death Causes : 92 की उम्र में मनमोहन सिंह का निधन हो गया।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। (Former PM Manmohan Singh death) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल रात यानि 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनकी मौत के बाद पीएम मोदी ने भी अफसोस जाहिर किया है। वहीं कई कांग्रेस के नेताओं ने मनमोहन सिंह की मौत को भारत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

बता दें कि पिछले कई सालों से मनमोहन सिंह अपने खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे थे। कल रात करीब 8 बजे उन्हें दिल्ली के एम्स में लाया गया था। करीब एक घंटे बाद डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी थी। ऐसे में यह जानना भी अहम है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह किस बीमारी से जूझ रहे थे और इस बीमारी के लक्षण क्या हैं। आज हम आपको मनमोहन सिंह को हुई बीमारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़ें : Manmohan Singh Passes Away Live update: PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने भी किए अंतिम दर्शन

रेस्पिरेटरी डिजीज से जूझ रहे थे मनमोहन सिंह

डॉक्टरों के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रेस्पिरेटरी डिजीज से जूझ रहे थे। दरअसल यह बीमारी सांस से जुड़ी बीमारी है। बता दें कि जब किसी इंसान को रेस्पिरेटरी डिजीज होती है तो उसे सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगती है। इस बीमारी में सांस लेना बहुत मुश्किल हो जाता है। 

1990 में मनमोहन सिंह ने करवाई थी सर्जरी

मनमोहन सिंह ने साल 1990 में पहली सर्जरी करवाई थी। डॉक्टरों के अनुसार किसी भी इंसान को बायपास सर्जरी तब करवानी पड़ती है जब ऐसे व्यक्ति को उसके दिल में ब्लॉकेज का पता चलता है। मनमोहन सिंह को जब अपने हार्ट में ब्लॉकेज का पता चला तो उन्होंने साल 1990 में पहली बायपास सर्जरी करवाई थी। इसके बाद साल 2003 में मनमोहन सिंह ने एंजियोप्लास्टी भी करवाई थी। 

रेस्पिटरी डिजीज का क्या है मुख्य कारण?

(Manmohan Singh Respiratory disease) बता दें कि जब किसी व्यक्ति को रेस्पिटरी डिजीज होती है तो उसके फेफड़े सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। फेफड़ों पर असर पड़ता है तो सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इस बीमारी के होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि लंग्स इंफेक्शन, स्मोकिंग, एयर पॉल्यूशन, पैसिव स्मोकिंग यह ऐसे कारण है जो रेस्पिटरी डिजीज के कारण बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : Manmohan Singh Death: रांची में है मनमोहन सिंह की रिश्तेदारी, 1992 में तिरिल आश्रम का किया था दौरा