Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Manmohan Singh Funeral Live updates: 'जब तक सूरज चांद रहेगा...' नारों के साथ मनमोहन सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, देश ने नम आंखों से दी विदाई

Manmohan Singh Funeral Live updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

By Jeet Kumar Sat, 28 Dec 2024 03:21 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंत्येष्टि में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।   

मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

28 Dec 20243:21:51 PM
"देश ने एक महान नेता को खो दिया", मनमोहन सिंह के निधन पर नवीन जिंदल ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता को खो दिया है। सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। नवीन जिंदल ने कहा कि उन्होंने देश के लिए कई सुधार लाए और देश के लिए कई लाभकारी कदम उठाए। देश ने एक महान नेता को खो दिया है।
28 Dec 20242:25:01 PM
मनमोहन सिंह के सभी योगदानों ने देश को ताकत दीः डीके शिवकुमार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें लगता है कि वह अभी भी जीवित हैं। देश के लिए उनके सभी योगदानों ने देश को ताकत दी है। वो शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, आधार कार्ड और कई अन्य कानून लाए।

28 Dec 20241:38:07 PM
अटल बिहारी की तरह मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित होनी चाहिए थीः इमरान प्रतापगढ़ी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सरकार को संवेदनशील होना चाहिए था और उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश की सेवा की और राष्ट्र के कल्याण के लिए बहुत काम किया। अटल बिहारी के निधन पर भी एक जगह आवंटित की गई थी, इसलिए सरकार को यहां भी ऐसा ही करना चाहिए था।

#WATCH | Delhi | On the issue of allocating space for a memorial for former PM #DrManmohanSingh, Congress MP Imran Pratapgarhi says, "The government should have should sensitivity and allocated a space for his memorial...He served the nation and did a lot of work for the welfare… pic.twitter.com/pAdHO0OEfl

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20241:31:13 PM
मनमोहन सिंह ने हमेशा देश के लिए काम कियाः सुक्खू

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया। उन्होंने देश को भोजन का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया।

28 Dec 20241:19:37 PM
निगम बोध घाट से रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दिल्ली के निगम बोध घाट से रवाना हुए।

28 Dec 20241:12:05 PM
राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम विदाई

मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। पूर्व पीएम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh performed with full state honours at Nigam Bodh Ghat in Delhi.

(Source: DD News) pic.twitter.com/P69QVWMSyd

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20241:03:51 PM
पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर 'अमर रहें' के गूंजे नारे

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हुए। निगम बोध घाट पर अमर रहें के नारों की गूंज रही।

#WATCH | Former Prime Minister #DrManmohanSingh laid to rest with full state honours after leaders and family paid last respects at Nigam Bodh Ghat in Delhi.

(Source: DD News) pic.twitter.com/Kk9RMgOMz1

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202412:57:32 PM
मनमोहन सिंह को दी गई 21 तोपों की सलामी

मनमोहन सिंह को अंतिम संस्कार से पहले 21 तोपों की सलामी दी गई।

#WATCH | Former Prime Minister #DrManmohanSingh laid to rest with full state honours after leaders and family paid last respects at Nigam Bodh Ghat in Delhi.

Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.

(Source: DD News) pic.twitter.com/MvAJsZefrt

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202412:53:34 PM
अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

#WATCH | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh taken for cremation after leaders and family paid last respects at Nigam Bodh Ghat in Delhi.

Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.

(Source: DD News) pic.twitter.com/fWHpQkOc4d

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202412:34:50 PM
थोड़ी देर में मनमोहन सिंह का होगा अंतिम संस्कार, राहुल गांधी ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया

मनमोहन सिंह का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होगा। राहुल गांधी ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh to be performed at Nigam Bodh Ghat in Delhi

President Droupadi Murmu, Vice President Jagdeep Dhankhar, PM Modi, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi and others present at Nigam Bodh Ghat.

(Source: DD News) pic.twitter.com/AV4T02W3Hq

— ANI (@ANI) December 28, 2024
 

28 Dec 202412:28:04 PM
थोड़ी देर में मनमोहन सिंह का होगा अंतिम संस्कार

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में थोड़ी देर में होगा। निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य लोग मौजूद हैं।

#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh to be performed at Nigam Bodh Ghat in Delhi

President Droupadi Murmu, Vice President Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi, Union Ministers, Congress leaders and others present at Nigam Bodh Ghat.… pic.twitter.com/vP91hmlDna

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202412:09:43 PM
जगदीप धनखड़ और राजनाथ सिंह ने भी मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

28 Dec 202412:08:23 PM
CDS जनरल अनिल चौहान ने Manmohan Singh को श्रद्धांजलि दी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

28 Dec 202412:05:55 PM
भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। 

28 Dec 202412:03:35 PM
सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की

सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

#WATCH | Delhi: CPP Chairperson Sonia Gandhi pays her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat, where his last rites will be performed. pic.twitter.com/lYkFIg9Yht

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202411:54:58 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच गए हैं।

28 Dec 202411:50:54 AM
निगम बोध घाट के अंदर लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट के अंदर लाया गया।

#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought at Nigam Bodh Ghat for his last rites.

Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.

(Source: Congress) pic.twitter.com/mszblswRPN

— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 202411:40:42 AM
प्रियंका गांधी निगम बोध घाट पहुंची

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचीं।

28 Dec 202411:36:09 AM
अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच गए हैं।

#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah arrives at Nigam Bodh Ghat to attend the last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh

Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/JFY6E05wlD

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202411:32:33 AM
निगम बोध घाट लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought at Nigam Bodh Ghat for his last rites.

Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/2txZmKx1CP

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202411:29:18 AM
निगम बोध घाट पहुंचने लगे नेता

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh funeral live updates) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नेता निगम बोध घाट पहुंचने लगे हैं। 

#WATCH | Delhi | Leaders arrive at Nigam Bodh Ghat to attend the last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh

Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/utP5m74s7k

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202411:26:07 AM
जेपी नड्डा निगम बोध घाट के लिए रवाना हुए

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट के लिए रवाना हुए।

28 Dec 202411:23:23 AM
मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को ले जा रहे विशेष वाहन के पीछे हजारों लोगों की भीड़

मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट लेकर जाया जा रहा है। उनके विशेष वाहन के पीछे हजारों लोगों की भीड़ चल रही है। तस्वीरों में देखिए किन नेताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि।

28 Dec 202411:20:06 AM
भारत ने एक महान व्यक्ति खो दियाः मुमताज पटेल
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा कि आज भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। वह न केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उन्हें एक कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया, वह एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।
28 Dec 202411:02:24 AM
सांसद मनीष तिवारी ने भी जताया दुख

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, यह दुख की घड़ी है। एक महान व्यक्ति, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और विश्व के नेता आज हमारे बीच नहीं रहे। ये केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए दुखद पल है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

#WATCH | Delhi | On the demise of former PM #DrManmohanSingh, Congress MP Manish Tewari says, "Today is a very poignant moment. A very fine person, a renowned economist, a world statesperson is not with us today...It is a sad day not only for India but for the world...He lived a… pic.twitter.com/vwuJiobDNw

— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 202410:57:56 AM
अशोक गहलोत ने स्मारक पर दिया बयान

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, बिना चिट्ठी लिखे केंद्र सरकार को आगे आकर फैसला करना चाहिए था कि उनका मेमोरियल बनेगा, जैसे वाजपेयी जी का बना। मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व निराला है, लीक से हटकर है। जनता के लिए यह मिसाल है।

#WATCH | Delhi: On the issue of allocating space for a memorial for former PM #DrManmohanSingh, former Rajasthan CM and Congress leader Ashok Gehlot says "...The Central Govt should have come forward and announced that a memorial would be made for him, just like Atal Bihari… pic.twitter.com/xe77DPeWmR

— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 202410:34:46 AM
निगम बोध घाट ले जाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, विशेष वाहन में राहुल भी सवार

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। विशेष वाहन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सवार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to Nigam Bodh Ghat for his last rites.

Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/eySZA0A5PX

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202410:31:45 AM
पीएम मोदी भी अंत्येष्टि में शामिल होंगे

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होगा। पीएम मोदी भी अंत्येष्टि में शामिल होंगे।

28 Dec 202410:25:00 AM
अंतिम यात्रा पर मनमोहन सिंह

कांग्रेस मुख्यालय से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा पर निकल गया है। थोड़ी देर में निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken out of the AICC headquarters. pic.twitter.com/ouuAgsQ5qf

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 202410:14:25 AM
पी चिदंबरम, मनीष तिवारी समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम, मनीष तिवारी और कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

28 Dec 202410:04:17 AM
मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी ने श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

#WATCH | Delhi: Former PM Dr Manmohan Singh's wife Gursharan Kaur and his daughter Daman Singh pay last respects to #DrManmohanSingh at AICC Headquarters. pic.twitter.com/Y5oais1yev

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20249:58:54 AM
जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जिल और मैं भारत के लोगों के साथ पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं और मनमोहन सिंह के कार्यों की सराहना करते हैं। उन्होंने मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

28 Dec 20249:43:02 AM
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी।

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP & Congress MP Rahul Gandhi and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra pay last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at AICC Headquarters. pic.twitter.com/4iLrAXsqsZ

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20249:37:08 AM
सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया। यहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

#WATCH | Delhi | CPP Chairperson Sonia Gandhi pays her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh kept at AICC headquarters pic.twitter.com/38NrurrCGa

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20249:30:28 AM
पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय के अंदर ले जाया जा रहा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh funeral live updates) का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय के अंदर ले जाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा।

#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken inside the AICC headquarters.

The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/0mdRLheRtx

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20249:29:23 AM
मनमोहन सिंह को उचित सम्मान देने के लिए भाजपा प्रतिबद्धः सुधांशु त्रिवेदी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश के आर्थिक विकास की एक बड़ी नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को उचित सम्मान देने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर कल कैबिनेट ने अपनी बैठक में निर्णय लिया कि मनमोहन सिंह की याद में एक स्मारक और समाधि बनाई जाएगी और यह बात कांग्रेस पार्टी को बता दी गई है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है।

28 Dec 20249:19:58 AM
कांग्रेस मुख्यालय लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा।

#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought to AICC headquarters.

The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/iVE8MqI9KN

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20249:15:53 AM
फलस्तीन के राजदूत ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर नई दिल्ली स्थित फलस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराजेग अबू जाजर ने कहा कि हम आज कांग्रेस पार्टी और भारत के लोगों के प्रति एक बुद्धिमान व्यक्ति, पूर्व प्रधानमंत्री और एक अर्थशास्त्री के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

#WATCH | Delhi | On the demise of former Prime Minister Dr Manmohan Singh, Abed Elrazeg Abu Jazer, Charge d’affaires of the Palestine Embassy in New Delhi says, "We today present our deepest condolence to the Congress party and the people of India, to all the friends and family… pic.twitter.com/WPYF45LYUf

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20249:10:00 AM
कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा।

#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to AICC headquarters.

The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/tiDuxHq45l

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20249:00:24 AM
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यालय में रखा जाएगा। उसके बाद पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, party MP Priyanka Gandhi Vadra arrive at the AICC headquarters

Mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh will be kept here for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/s6cN2tO3id

— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 20248:58:51 AM
राजा वड़िंग बोले- स्मारक के लिए अगर वाजपेयी को जगह मिल सकती तो मनमोहन सिंह को क्यों नहीं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि सरकार स्मारक के लिए जगह मुहैया कराए। अगर अटल बिहारी वाजपेयी को जगह दी जा सकती है, तो मनमोहन सिंह को क्यों नहीं? वह देश के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री थे। जब स्मारक बनेगा, तो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

#WATCH | Delhi: On the issue of allocating space for a memorial for former PM #DrManmohanSingh, Congress MP and party's Punjab chief Amarinder Singh Raja Warring says, "We are demanding that the Govt should provide space for the memorial. If space could be given to Atal Bihari… pic.twitter.com/AqfLsRhdWG

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20248:51:44 AM
मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के लिए हम लड़ेंगेः सुशील कुमार शिंदे

मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वे एक सज्जन व्यक्ति थे। वे हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री थे। वे सबकी बात सुनते थे और हमेशा गरीबों की बात करते थे। मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम उनके लिए लड़ेंगे।

#WATCH | Delhi | On the demise of former PM #DrManmohanSingh, Congress leader Sushil Kumar Shinde says, "He was a gentleman. He was an important PM for our country. He used to listen to everyone and always spoke of the poor. He introduced the Aadhar Card."

On the issue of… pic.twitter.com/USSgKJ9yTs

— ANI (@ANI) December 28, 2024

28 Dec 20248:46:26 AM
अंतिम यात्रा पर ले जाने के लिए वाहन मनमोहन सिंह के आवास के बाहर पहुंचा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को जिस वाहन में रखकर ले जाया जाएगा जाएगा, वह उनके दिल्ली आवास के बाहर पहुंच गया है।

28 Dec 20248:43:21 AM
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचना शुरू हुए बड़े नेता

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। उससे पहले कई बड़े नेता 24 अकबर रोड पहुंचना शुरू हो गए हैं।

28 Dec 20248:39:16 AM
अंतिम यात्रा के लिए वाहन तैयार

मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Funeral Live updates) की अंतिम यात्रा के लिए वाहन तैयार कर दिया है। थोड़ी देर में उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पर लाया जाएगा, जहां दिग्गज नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं।

28 Dec 20248:24:34 AM
जस्टिन ट्रूडो ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री के निधन को 'दुनिया के लिए क्षति' बताया
जस्टिन ट्रूडो ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। ट्रूडो ने लिखा, "मनमोहन सिंह का निधन भारत और दुनिया के लिए क्षति है। सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक के रूप में, उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया, लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और कनाडा सहित दुनिया के साथ मजबूत संबंध बनाए।
27 Dec 20247:36:18 PM
शक्तिस्थल के पास होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (28 दिसंबर) को सुबह 11: 45 बजे दिल्ली के शक्ति स्थल स्थित निगम बोध घाट में होगा। उनकी बेटी आज देर रात अमेरिका से लौटेगी।

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। अंतिम संस्कार के दौरान विशेष राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

27 Dec 20244:41:03 PM
हमने एक अच्छा राजनेता, एक महान व्यक्ति खो दिया: डी राजा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा, "यह बहुत दुखद है कि हमने एक महान व्यक्ति, एक अच्छे राजनेता को खो दिया है। वह एक बहुत ही विनम्र राजनीतिक नेता थे। हमारी पार्टी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।"

#WATCH | Delhi | On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, CPI General Secretary, D Raja says, "It is very sad that we have lost such a great man, a good statesman...He was a very humble political leader...Our party conveys deep condolences to his family..." pic.twitter.com/yklWCFKURT

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 20243:38:11 PM
एन चंद्रबाबू नायडू ने मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

Delhi | Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu pays final respect to former Primer Minister Dr Manmohan Singh and offers condolences to his family

(Source: TDP) pic.twitter.com/N7fLuPCkVc

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 20242:37:53 PM
सीएम सुक्खू ने भी जताया शोक

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा, जब देश में आर्थिक संकट था, मनमोहन सिंह ने उससे उबारा। देश का सोना गिरवी रखा था, उसे वापस लाए और देश की गरिमा को दुबारा एक नई पहचान दिलाई

#WATCH | Delhi: On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "When the country was facing an economic crisis, Manmohan Singh ji pulled the country out of the economic crisis, brought back the countrys gold which was mortgaged and… pic.twitter.com/uGjCDb3ikJ

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 20242:10:51 PM
लोकसभा स्पीकर ने भी जताया दुख

मनमोहन सिंह के निधन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, मनमोहन सिंह दुनिया में नहीं रहे। उनका भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन किए। उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा। पीएम रहते हुए उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

#WATCH | Kota, Rajasthan: On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, Lok Sabha Speaker Om Birla says, " Former PM Dr Manmohan Singh is no more. He played a key role in the Indian politics. In the socioeconomic sector, he brought a big change and his role will always be… pic.twitter.com/IlYPU5d7pA

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 20241:48:50 PM
शरद पवार ने भी जताया दुख

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शरद पवार ने कहा, आज देश शोक में है। वह हमेशा देश के लिए बेहतर सोचते थे। जब मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री था, तब वह रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। मेरी तब से ही उनसे बात होती है। तब से ही मेरे मन में उनके लिए सम्मान है।

27 Dec 20241:44:44 PM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पहुंचे दिल्ली

 डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन दिल्ली पहुंच चुके हैं।

#WATCH | Tamil Nadu CM MK Stalin arrives in Delhi, to pay last respects to former PM Dr Manmohan Singh who passed away yesterday pic.twitter.com/kQkFuPdRn4

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 20241:37:04 PM
मनोज तिवारी बोले- 'विनम्रता और शालीनता से लोगों के मन को छुआ'

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दुख जताया। उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुखद समाचार है। मनमोहन सिंह ने देश के लोगों के मन को अपनी विनम्रता और शालीनता से छुआ है। जब से मैंने ये सुना, मन काफी व्यथित हुआ। उनका पीएम के तौर पर कार्यकाल कई बातों के लिए जाना जाएगा। पीएम मोदी ने भी इस पर शोक व्यक्ति किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मनमोहन सिंह को भूला नहीं जा सकता

27 Dec 20241:33:07 PM
सुप्रिया सुले बोलीं- 'वह दुनिया के सबसे बेहतर अर्थशास्त्री थे'

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिला सुले ने कहा, वह अद्भुत व्यक्ति थे। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उनसे मिलने का, उनसे बात करने का और संसद में कई बार उन्हें सुनने का मौका मिला। उनसे जुड़ी कई सारी यादें हैं। वह केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे बेहतर अर्थशास्त्री थे।

#WATCH | Delhi | On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, NCP-SCP MP Supriya Sule says, "He was an extraordinary man. I was blessed that I had the opportunity to meet him, to talk to him and hear him many times in the Parliament...He was such a fine man and one of the finest… pic.twitter.com/GGPA8EHiZy

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 20241:21:48 PM
सांसद जगदंबिका पाल ने भी जताया दुख

 मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा, आज डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। जो रिक्तता आई है, वह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जिस तरह से उन्होंने देश के आर्थिक सुधारों में योगदान दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने पहली बार एफडीआई का मार्ग प्रशस्त किया। 2008 में आई आर्थिक मंदी से भारत को उन्होंने बचाया। वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। वह 10 साल प्रधानमंत्री रहे, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने कभी राजनीति नहीं की। सभी दल उनका सम्मान करते हैं। बीमार होने के बावजूद वह संसद आते थे।

#WATCH | On the passing away of former PM Dr Manmohan Singh, BJP MP Jagdambika Pal says, "The entire country is in mourning today. He opened the path for FDI and liberalisation of the Indian economy. His passing away is an irreparable loss for the country...He served as the PM… pic.twitter.com/YiWRUadi9N

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 202412:57:39 PM
'एक महान नेता थे मनमोहन', पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने जताया शोक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि वह एक महान नेता थे।

27 Dec 202412:44:13 PM
हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के लिए मनमोहन सिंह ने किया था कामः ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मनमोहन सिंह पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के लिए काम किया।

27 Dec 202412:38:43 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

27 Dec 202412:34:43 PM
महान आर्थिक सुधारक और राजनेता थे मनमोहन सिंहः रजनीकांत

मनमोहन सिंह (Manmohan Singh News Live) के निधन पर अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि वह एक महान आर्थिक सुधारक और राजनेता थे।

27 Dec 202412:28:36 PM
मल्लिकार्जुन खरगे ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

27 Dec 202412:22:07 PM
मनमोहन सिंह का जाना, देश के लिए बहुत बड़ा झटकाः संजय सिंह

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh News Live) के निधन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह देश मनमोहन सिंह को एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार पीएम के रूप में याद रखेगा। यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

27 Dec 202412:04:10 PM
मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटा गया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटा गया।

#WATCH | National flag draped over the bier carrying the mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh at his residence in Delhi

(Video source: Congress) pic.twitter.com/6PbxZA5qJ2

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 202411:59:01 AM
सांसद के तौर पर मनमोहन सिंह की निष्ठा सभी के लिए प्रेरणाः पीएम मोदी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने कहा कि एक सांसद के तौर पर उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है। महत्वपूर्ण अवसरों पर वे व्हीलचेयर पर संसद आते थे और सांसद के तौर पर अपना कर्तव्य निभाते थे। पीएम ने कहा कि मनमोहन सिंह ने हमेशा विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अपने संबंध बनाए रखे और सभी के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। 

#WATCH | On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, PM Modi says, " As an MP, his loyalty is an inspiration to everyone. On important occasions, he used to come to Parliament in a wheelchair and do his duty as an MP...he always kept his ties with leaders of different parties… pic.twitter.com/Ud5w8JHcav

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 202411:37:48 AM
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

27 Dec 202411:16:16 AM
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- देश याद रखेगा उनका योगदान

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा- कल रात हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से दुख पहुंचा है। उन्होंने देश ही नहीं, पूरी दुनिया के इकोनॉमी सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका योगदान सभी को हमेशा याद रहेगा। वह भारत मां के महान सपूत थे। अपनी उम्र संबंधी बीमारी के कारण वह हमें छोड़ कर चले गए। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं और परिवार के साथ दुख की घड़ी में खड़ा हूं।

#WATCH | Delhi | On the demise of former PM Manmohan Singh, Union Minister HD Kumaraswamy says, "Yesterday night, former PM Manmohan Singhs demise has put us in a very big pain. He had contributed not only to the nation but to the world in the economic sector. Everyone will… pic.twitter.com/bO4LWAFqu3

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 202411:03:59 AM
मनमोहन सिंह के घर पहुंचे राहुल गांधी

 कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के घर पहुंचे हैं।

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at the residence of former PM Dr Manmohan Singh pic.twitter.com/2UwVNTCm7K

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 202410:58:13 AM
राज्यसभा के उपसभापति बोले- मनमोहन सिंह को दूरदर्शी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा

मनमोहन सिंह के निधन पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्हें हमेशा एक महान, ज्ञानी और दूरदर्शी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक प्रमुख अर्थशास्त्री थे, जिन्हें दुनिया भर में जाना जाता था। वह आर्थिक संकट के समय देश के वित्त मंत्री बने। उन्हें उदारीकरण का श्रेय दिया जाता है, लेकिन इन सबसे ऊपर उनका गरिमामय आचरण था।

#WATCH | On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh says, "...He will always be remembered as a great, knowledgeable and farsighted politician and parliamentarian. He was a leading economist who was known across the world. He became the… pic.twitter.com/C40V7LjkBR

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 202410:52:24 AM
मनमोहन सिंह के आवास पहुंची सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं हैं।

27 Dec 202410:51:08 AM
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी बोले- मनमोहन सिंह से हमें हमेशा मिली प्रेरणा

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम अपने प्रिय मित्र और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh News Live) के निस्वार्थ योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की थी। भारत के विकास और समृद्धि के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहता है। 

27 Dec 202410:45:51 AM
राजनाथ सिंह ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh arrives at the residence of former PM Dr Manmohan Singh pic.twitter.com/HHqK5EfR62

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 202410:35:59 AM
मनमोहन सिंह को भारत-अमेरिका को करीब लाने के लिए याद किया जाएगाः अमेरिकी विदेश मंत्री

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh News Live) को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को भारत-अमेरिका को करीब लाने के लिए याद किया जाएगा।

27 Dec 202410:28:51 AM
अमित शाह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah pays last respects to former PM Dr Manmohan Singh who passed away last night

(Source: DD) pic.twitter.com/nX8rnb1Yu6

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 202410:19:17 AM
PM मोदी ने मनमोहन सिंह के आवास जाकर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Live News) को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

#WATCH | Delhi | PM Narendra Modi pays last respects to late former PM Dr Manmohan Singh and offers condolences to his family pic.twitter.com/7vn1PB1Xdj

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 202410:09:30 AM
'मनमोहन सिंह मेरी बहुत तारीफ करते थे', लालू यादव ने पूर्व पीएम के साथ अपनी यादें ताजा कीं

मनमोहन सिंह के निधन के बाद लालू यादव ने पूर्व पीएम के साथ अपनी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध थे, वह मेरी बहुत तारीफ करते थे।

27 Dec 20249:50:01 AM
मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह के साथ जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah arrives at the residence of former PM Dr Manmohan Singh pic.twitter.com/Gvk7LbNY8e

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 20249:45:44 AM
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह बहुत ही योग्य व्यक्ति थे, वह आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और पीएम रहे। वह एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार व्यक्ति भी थे। देश को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय डॉ. मनमोहन सिंह को जाता है। वह देश को अच्छी स्थिति में छोड़कर गए हैं।

27 Dec 20249:37:36 AM
'वो अर्थव्यवस्था के आइंस्टीन थे', मनमोहन सिंह के लिए बोले प्रताप सिंह बाजवा
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह एक विश्व हस्ती थे। मैं उन्हें अर्थव्यवस्था का आइंस्टीन कहूंगा, उनके योगदान को अमृतसर और पूरा देश याद रखेगा।
27 Dec 20249:30:40 AM
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुकाया गया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा आधा झुका दिया गया है।

#WATCH | The Congress flag at Congress headquarters in Delhi at half mast following the passing away of former PM Dr Manmohan Singh pic.twitter.com/D68ao7exWB

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 20249:21:57 AM
कल कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कल यानी 28 दिसंबर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।

27 Dec 20249:19:32 AM
मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम ने दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेल रही मैच

मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर है। विश्व के कई बड़े नेता भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक जता चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भी काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दे रही है। 

27 Dec 20249:13:42 AM
'मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं', सुशील शिंदे ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सुशील शिंदे ने कहा कि मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं।

27 Dec 20249:09:23 AM
महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। पूर्व पीएम के निधन के बाद महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।

#WATCH | Mumbai | National flag flies at half mast at Maharashtra Mantralaya as the nation observes mourning following the demise of former PM Dr Manmohan Singh pic.twitter.com/AC0RkFquys

— ANI (@ANI) December 27, 2024
27 Dec 20249:03:28 AM
तेलंगाना के सीएम ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "सदाचारी, बेदाग ईमानदारी वाले व्यक्ति, निर्णय लेने में मानवीय स्पर्श से सबसे ऊपर, डॉ. सिंह नए भारत के सच्चे निर्माताओं में से एक थे।"
27 Dec 20248:53:43 AM
'यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति' कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि मैंने डॉ. मनमोहन जी के साथ काम किया है, वे न केवल अपनी सरकार बल्कि विपक्ष से भी बात करते थे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है और खासकर राहुल गांधी के लिए।

27 Dec 20248:50:37 AM
'आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता थे मनमोहन', अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप ने जताया शोक
अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। केशप ने डॉ. सिंह को भारत और अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा। 
27 Dec 20248:39:03 AM
मनमोहन सिंह की टिप्पणी सच साबित हुईः थरूर

मनमोहन सिंह के निधन पर शशि थरूर ने कहा कि डॉ. सिंह की टिप्पणी सच साबित हुई। कांग्रेस नेता ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 2014 में कहा था, "मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा और सिर्फ दस साल बाद, वह पहले से ही सही साबित हो रहे हैं।

27 Dec 20248:26:58 AM
केंद्र सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद किए

केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर आज के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

27 Dec 20248:18:37 AM
कांग्रेस ने सात दिनों के लिए कार्यक्रम रद्द किए

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे। आजादी के बाद के नायक थे। देश पर शासन करने की उनकी दूरदर्शिता और क्षमता को सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रम सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस सहित 7 दिनों के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

27 Dec 20248:15:02 AM
आनंद महिंद्रा और गौतम अदाणी ने पूर्व पीएम के निधन पर प्रतिक्रिया दी

आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह। आपने इस देश से प्यार किया। इसके प्रति हमारी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ओम शांति। वहीं, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी अपना शोक व्यक्त किया। अदाणी ने मनमोहन सिंह के जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।

Deeply saddened by the passing of Dr Manmohan Singh. History will forever honour his pivotal role in the transformative 1991 reforms that reshaped India and opened its doors to the world. A rare leader who spoke softly but achieved monumental strides through his actions, Dr… pic.twitter.com/seW5Fk5hKY

— Gautam Adani (@gautam_adani) December 26, 2024

27 Dec 20248:08:31 AM
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व राष्ट्रपति शाहिद ने साझा किया कि कैसे डॉ मनमोहन सिंह की बुद्धिमत्ता और ज्ञान से उन्हें बहुत फायदा हुआ और उनके साथ लंबे जुड़ाव को याद किया।

एक्स पर एक पोस्ट में शाहिद ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मुझे 2011 में उनकी मालदीव यात्रा याद है, जहां मैंने संसद के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में उन्हें आमंत्रित किया था। मुझे 2007 में विदेश मंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान हमारी बातचीत भी याद है। उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान से मालदीव को बहुत लाभ हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार और प्रियजनों को उनके द्वारा छोड़ी गई स्थायी विरासत से सांत्वना मिले। इस क्षति पर भारत के लोगों और सरकार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

27 Dec 20247:57:27 AM
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है। साथ ही दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया।

#WATCH | Delhi: National flag at half-mast at Rashtrapati Bhavan, following the demise of former PM Manmohan Singh.

The former PM passed away at the age of 92. The Government of India has cancelled all programs scheduled for tomorrow and has declared a national mourning of 7… pic.twitter.com/1cYHm0BNxA

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 20247:09:38 AM
मनमोहन सिंह के आवास पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रख दिया गया है। बाहर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। साथ ही आज दिल्ली में बारिश भी हो रही है।

27 Dec 20246:45:47 AM
Manmohan Singh Passes Away Live केरल सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया

भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूरे भारत में 7 दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लेने के बाद, केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है।

The Government of Kerala directs District Collectors to fly the National Flag at half mast as a mark of respect to Former PM Dr Manmohan Singh, after the Government of India has decided to observe 7 days of State Mourning throughout India from December 26 to January 1. pic.twitter.com/AzMOeMu7yk

— ANI (@ANI) December 27, 2024

27 Dec 20246:16:37 AM
मनमोहन सिंह के आवास के बाहर जुटने लगे लोग

 मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच गया है। पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग सुबह से ही जुटना शुरू हो गए हैं।

27 Dec 20245:05:54 AM
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होने की उम्मीद है।

27 Dec 20243:33:59 AM
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जारी किया वीडियो

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इससे हमें दुख हुआ है...पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे बहुत नजदीकी संबंध थे...उनका जाना हमारे लिए दुख की बात है...मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

#WATCH मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इससे हमें दुख हुआ है...पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे बहुत नजदीकी संबंध थे...उनका जाना हमारे लिए दुख की बात है...मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि… pic.twitter.com/vpx05bYVbT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024

27 Dec 20242:46:57 AM
राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास से निकले

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास से निकले।

#WATCH | Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi leave from the residence of former PM Dr Manmohan Singh. pic.twitter.com/F1OpOz66TI

— ANI (@ANI) December 26, 2024

27 Dec 20242:03:13 AM
भूपेश बघेल ने कहा- देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति

 कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर दुखद है। यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

27 Dec 202412:44:01 AM
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास पर लाया गया

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास ले जाया गया। पूर्व पीएम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत सरकार ने आज होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

#WATCH | Delhi: Mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh were taken from AIIMS to his residence.

The former PM passed away at the age of 92. The Government of India has cancelled all programs scheduled for tomorrow and has declared a national mourning of 7 days. Dr Manmohan… pic.twitter.com/kT7fl3JaeU

— ANI (@ANI) December 26, 2024

27 Dec 202412:30:07 AM
राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Former Prime Minister Dr Manmohan Singh Ji was one of those rare politicians who also straddled the worlds of academia and administration with equal ease. In his various roles in public offices, he made critical contributions to reforming Indian economy. He will always be…

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2024

26 Dec 202411:45:56 PM
Manmohan Singh death reason मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

26 Dec 202411:36:20 PM
Manmohan Singh death news कर्नाटक में सात दिन के शोक की घोषणा

कर्नाटक सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कर्नाटक में सात दिन के शोक की घोषणा की गई है। कल 27 दिसंबर को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

26 Dec 202411:28:31 PM
Manmohan Singh Died live मनमोहन सिंह के निधन पर देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

कल निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किये गए और देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होनी है। भारत सरकार के सूत्र के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

26 Dec 202411:24:45 PM
Manmohan Singh Passes Away Live प्रियंका गांधी मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। pic.twitter.com/Kd5GnbZjeb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024

26 Dec 202411:17:00 PM
Manmohan Singh Died live राहुल गांधी बोले- मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।

Manmohan Singh Ji led India with immense wisdom and integrity. His humility and deep understanding of economics inspired the nation.

My heartfelt condolences to Mrs. Kaur and the family.

I have lost a mentor and guide. Millions of us who admired him will remember him with the… pic.twitter.com/bYT5o1ZN2R

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2024

26 Dec 202411:12:06 PM
Manmohan Singh Passes Away Live पीएम मोदी शोक प्रकट किया

भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

India mourns the loss of one of its most distinguished leaders, Dr. Manmohan Singh Ji. Rising from humble origins, he rose to become a respected economist. He served in various government positions as well, including as Finance Minister, leaving a strong imprint on our economic… pic.twitter.com/clW00Yv6oP

— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024

26 Dec 202411:09:48 PM
Manmohan Singh Death Live update राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कठिन समय के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवा और बुद्धिमता के लिए उन्हें व्यापक सम्मान दिया गया। भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।" उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

/

26 Dec 202411:05:38 PM
Manmohan Singh Died live दिल्ली के एम्स पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे।

#WATCH बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे। pic.twitter.com/eg0cremtKd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024

26 Dec 202411:00:58 PM
Manmohan Singh Death Live update ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ली डी फिल की उपाधि

मनमोहन सिंह ने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी फिल की उपाधि ली थी। शिक्षा के प्रति उनका लगाव उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन की ओर ले गया।

26 Dec 202410:58:29 PM
Manmohan Singh Death Live update एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली

2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us