Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चोरी-छिपे शरीर को नुकसान पहुंचा रहा फ्रिज में रखा खाना, जानें कितनी देर तक इसे स्टोर करना है सेफ

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 01:00 PM (IST)

    क्या आप भी खाने को स्टोर करने के लिए फ्रिज पर डिपेंड रहते हैं? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा खाना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक (Refrigerated Food Risks) हो सकता है खासकर अगर उसे बहुत लंबे समय तक स्टोर किया जाए? आइए इस आर्टिकल में आपको इसके नुकसान और इसे स्टोर करने का सही समय बताते हैं।

    Hero Image
    सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है फ्रिज में ज्यादा देर रखा खाना (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Refrigerated Food Risks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, लोग अक्सर एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना बनाकर उसे फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा खाना बैक्टीरिया का घर भी हो सकता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, लंबे समय तक फ्रिज में रखे खाने में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, बुखार आदि शामिल हैं। इसलिए, आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि जो लोग अक्सर फ्रिज में रखा हुआ खाना खाते हैं, उनकी सेहत को क्या-कुछ नुकसान हो सकते हैं और खाने को स्टोर करने का सही तरीका (How Long to Keep Food in Fridge) क्या है।

    क्यों नुकसानदायक है फ्रिज में रखा खाना?

    पोषक तत्वों में कमी

    फ्रिज में लंबे समय तक खाना रखने से उसके पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम जैसे जरूरी पोषक तत्व समय के साथ नष्ट हो जाते हैं। खासतौर से, विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स विटामिन तापमान में उतार-चढ़ाव को लेकर सेंसिटिव होते हैं और फ्रिज में रखने से इनकी मात्रा कम हो जाती है।

    स्वाद और टेक्सचर में बदलाव

    फ्रिज में रखे जाने पर कुछ फूड्स का स्वाद और टेक्सचर भी बदल सकता है। उदाहरण के लिए, पत्तेदार सब्जियां अपना कुरकुरापन खो सकती हैं और सलाद के पत्ते काले पड़ सकते हैं। साथ ही, कुछ फल भी अपना स्वाद खो सकते हैं और फीके लग सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Kidneys की सेहत के लिए रामबाण हैं ये 5 फूड्स, आप भी आज से ही कर लें डाइट में शामिल

    बैक्टीरिया का खतरा

    फ्रिज में कम तापमान बैक्टीरिया के विकास को धीमा कर देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह पूरी तरह से रुक जाता है। कुछ टाइप के बैक्टीरिया लो टेम्प्रेचर पर भी पनप सकते हैं और फूड आइटम्स को दूषित कर सकते हैं। अगर फूड आइटम्स को ठीक से पैक नहीं किया जाता है या अगर फ्रिज का तापमान सही नहीं रखा जाता है, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकते हैं।

    फूड आइटम्स का सूखना

    फ्रिज में हवा की आवाजाही होती है, जिससे कुछ फूड आइटम्स ड्राई हो सकते हैं। यह खातसौर से उन चीजों के साथ होता है जिनकी सतह खुली होती है, जैसे कि फल और सब्जियां। ड्राई फूड्स का स्वाद और टेक्सचर खराब हो जाता है और वे खाने लायक नहीं रह जाते हैं।

    फ्रिज बर्न की प्रॉब्लम

    फ्रिज बर्न एक ऐसी स्थिति है जिसमें फूड आइटम्स की सतह सूखी और भूरी हो जाती है। यह तब होता है जब फूड्स से नमी भाप बनकर उड़ जाती है और बर्फ के क्रिस्टल बन जाते हैं। फ्रिज बर्न से खाने की चीजों का स्वाद और पोषण खराब हो जाता है।

    क्या है खाने को स्टोर करने का सही तरीका?

    हर तरह के भोजन को फ्रिज में रखने का अलग-अलग समय होता है। ताकि ये खराब न हो और आप हेल्दी रहें।

    • सब्जियां: ज्यादातर सब्जियां फ्रिज में 3-4 दिन तक ताजी रह सकती हैं।
    • फल: कई फल एक हफ्ते तक भी फ्रिज में अच्छे रह सकते हैं।
    • अंडा और मीट: इन चीजों को फ्रिज में 2 दिन के अंदर खत्म कर देना चाहिए।
    • पका हुआ भोजन: पका हुआ खाना फ्रिज में 5-6 घंटे से ज्यादा न रखें।
    • खाना बनाने के बाद: खाना बनने के 1-2 घंटे के अंदर ही उसे फ्रिज में रख दें।
    • फ्रिज का तापमान: फ्रिज का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।
    • पकी हुई सब्जी: पकी हुई सब्जी को फ्रिज में 3-4 घंटे से ज्यादा न रखें।
    • गर्म करके खाएं: फ्रिज से निकाली हुई सब्जी को हमेशा गर्म करके ही खाएं।
    • अलग-अलग रखें: कच्चे और पके हुए खाने को फ्रिज में अलग-अलग रखें।

    यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी, बस 15 दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा फायदा!