यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Thyroid की बीमारी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं तो दवाईयों से कर लें दोस्ती
आजकल खराब खान-पान और जीवनशैली के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थायरॉइड उन्हीं ...और पढ़ें

HighLights
- थायरॉइड की बीमारी महिलाओं के लिए बहुत घातक साबित हो सकती है।
- इस बीमारी के कारण मोटापा हो सकता है।
- इससे बचे रहने के लिए आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क , नई दिल्ली। थायरॉइड महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के लिए एक आम बीमारी बन गई है। पुरुषों की बराबरी में महिलाएं इस बीमारी की शिकार ज्यादा बनती हैं। इस बीमारी के कारण लोगों को मोटापे और शरीर के वजन में उतार-चढ़ाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थायरॉइड अपने साथ कई और बीमारियों को न्यौता देता है। इस बीमारी की कोई उम्र नहीं है, यह कभी भी किसी को भी हो सकती है।
क्या होता है थायरॉइड ?
थायरॉइड एक ग्लैंड होता है, जो गले के अंदर होता है। यह ग्लैंड थाइरॉइड हार्मोन्स बनाता है, जो शरीर की मेटाबोलिक रेट को कंट्रोल करता है। ये हार्मोन्स शरीर में एनर्जी का लेवल, शरीर के तापमान और दिल के फंक्शन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। थाइरॉइड के ज्यादा या कम काम करने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें हाइपोथायराइडिजम (थाइरॉइड ग्लैंड की कमी) और हाइपरथायरॉइडिजम (थाइरॉइड ग्लैंड की अधिकता) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - थायरॉइड बन सकता है कई गंभीर बीमारियों की वजह, इन फूड्स से रखें इसे कंट्रोल में
थायरॉइड बीमारी से कैसे बचा जा सकता है
रेगुलर चेकअप
इस बीमारी से बचने और सावधान रहने के लिए रेगुलर चेकअप कराना बहुत जरूरी होता है, ताकि किसी भी थाइरॉइड समस्या को समय रहते पहचाना जा सके। सही समय पर बीमारी का पता चलने से सही समय में इलाज शुरू किया जा सकता है।
हेल्दी डाइट
अपने डाइट में थाइरॉइड के लिए जरूरी पोषक तत्व शामिल करना बहुत जरूरी, जैसे कि आयोडीन, सेलेनियम, और विटामिन डी से भरपूर फूड आइटम।
हेल्दी लाइफस्टाइल
रोजाना रेगुलर एक्सरसाइज करना , अच्छी नींद लेना और सही डाइट लेने से आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आप स्ट्रेस को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं। हर दिन इन चीजों को अपनाने से आप थायरॉइड जैसी बीमारी से दूर रह सकते हैं।
इन चीजों को ना खाएं
ज्यादा मात्रा में सोया प्रोडक्ट्स, गोबी, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और केले को न खाएं, क्योंकि ये थाइरॉइड को प्रभावित कर सकते हैं। अपने खाने में आयोडाइज्ड नमक का इस्तेमाल करें, ये आयोडीन का अच्छा सोर्स होते हैं, जो थायरॉइड फंक्शन में मदद करता है।
यह भी पढे़ं - Thyroid Diet: अचानक वजन बढ़ना हो सकता है थायराइड का कारण, इन फूड्स के सेवन से करें कंट्रोल
समय पर दवा लें
अगर आपको डॉक्टर ने दवाएं दी हैं, तो उन्हें नियमित रूप से और अनुशासित ढंग से लें। दवाई लेने में लापरवाही करने से परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं ।
