Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सच्‍चा दोस्‍त बनकर फ्यूचर ही नहीं, सेहत को भी संवारती है बु‍क पढ़ने की आदत; होते हैं कमाल के फायदे

    Updated: Sat, 03 May 2025 04:26 PM (IST)

    किताबें स‍िर्फ एंटरटेनमेंट या ज्ञान बढ़ाने का जर‍िया नहीं है बल्कि यह ज‍िंदगी को बेहतर बनाने में मदद करता है। चाहे वह मोटिवेशनल बुक हो बायोग्राफी फिक्शन या पोएम हर किताब आपको कुछ न कुछ सिखाती जरूर है। इसलिए रोजाना थोड़ी देर क‍िताबें पढ़ने की आदत जरूर डालनी चाह‍िए। इससे सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं।

    Hero Image
    क‍िताबें पढ़ने से म‍िलते हैं कई फायदे। (Image Credit-Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ में लोग तनाव से ज‍िंदगी जीने के आदी हो गए हैं। ये हमारे द‍िमाग के साथ-साथ शरीर पर भी नकारात्‍मक प्रभाव डालता है। तनाव के कई कारण हो स‍कते हैं। ऑफ‍िस की टेंशन हो या घर में लड़ाई झगड़े का माहौल, तनाव तो हो ही जाता है। आपने देखा हाेगा क‍ि आज कल लोग सोशल मीड‍िया पर ज्‍यादा से ज्‍यादा समय गुजारते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्‍ट्रेस का एक सबसे बड़ा कारण सोशल मीड‍िया भी बन चुका है। हालांक‍ि इस पर कुछ अच्‍छी चीजें भी द‍िखाई जाती हैं लेक‍िन ज्‍यादातर लोग गलत चीजों पर ही ध्‍यान देते हैं और उसे खुद से कंपेयर करने लगते हैं। तनाव लेने से कई गंभीर बीमार‍ियां भी हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है क‍ि आप तनाव से दूर रहें। तनाव से न‍िजात पाने का सबसे आसान अैर असरदार तरीका है क‍ि आप क‍िताबें पढ़ना शुरू कर दें। आज हम आपको बताएंगे क‍ि क‍िताब पढ़ने से स‍िर्फ द‍िमाग ही नहीं तेज होता, बल्कि सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    द‍िमागी व‍िकास के ल‍िए जरूरी

    बुक्‍स पढ़ने से द‍िमाग की एक्सरसाइज होती है। जब हम कोई नई जानकारी पढ़ते हैं, तो हमारा दिमाग उसे प्रॉसेस करता है और याद रखने की कोशिश करता है। इससे हमारे सोचने-समझने की क्षमता बेह‍तर होती है। मानसिक विकास भी होता है।

    कम होता है स्‍ट्रेस

    आज कल हर कोई तनाव में है। ये वो स्थिति होती है जब इंसान सामान्य जिंदगी से हटकर काल्पनिक जीवन जीने लगता है। यहां उसे निराशा ही नजर आती है। ऐसे में तनाव से न‍िजात पाने के ल‍िए आप क‍िताबों का सहारा ले सकते हैं। किताब पढ़ने से आपको कई चीजों का ज्ञान होता है। नई चीजें सीखने का भी मौका म‍िलता है।

    यह भी पढ़ें: Saffron Tea Benefits: मूड हो या इम्युनिटी, दोनों को बेहतर बनाती है केसर की चाय; जान लें रेसिपी

    सुधरती है भाषा

    अगर आप रोजाना क‍िताब पढ़ते हैं तो इससे शब्दावली में इजाफा होता है। आप नए-नए शब्द सीखते हैं, जिससे बोलने और लिखने का तरीका बेहतर हो जाता है। आपने भी नोट‍िस क‍िया होगा, जो बच्चे या बड़े किताबें पढ़ते हैं, उनकी भाषा दूसरों के मुकाबले बेहतर होती है।

    नींद में होता है सुधार

    अगर आप बुक रीड‍िंग करते हैं तो नींद न आने की समस्‍या से छुटकारा म‍िल सकता है। क‍िताबें पढ़ने से आपके द‍िमाग को आराम म‍िलता है। किताब के कुछ पन्ने पलटते ही आपका दिमाग इसमें डूब जाता है। इससे आपको गहरी नींद आती है। एक बार ये तरीका जरूर ट्राई करें।

    बढ़ता है फोकस

    जब आप बुक रीड‍िंग करते हैं तो आपका पूरा ध्यान उस कहानी या जानकारी पर होता है। यह प्रैक्‍ट‍िस फोकस करने में मदद करती है। आज के डिजिटल जमाने में क‍िताबें पढ़ना तो और भी ज्‍यादा जरूरी हो गया है।

    यह भी पढ़ें: आराम की नींद या फ‍िर बीमारियों का घर? पूरी रात AC में सोने से बचें; वरना होंगे ये 5 नुकसान