Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: इन गंभीर बीमारियों का संकेत होते हैं नाखूनों के ये निशान, आज ही करें पहचान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 03:45 PM (IST)

    हाथों का ख्याल रखने वाले अक्सर अपने नाखूनों का भी खास ख्याल रखते हैं। दरअसल नाखून हमारे हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने नाखूनों की मदद से आप अपनी सेहत का राज भी जान सकते हैं।

    Hero Image
    नाखूनों के जरिए इन गंभीर बीमारियों का लगा सकते हैं पता

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाले नाखून हमारी सेहत का राज भी बताते हैं। हैरान करने वाली यह बात पूरी तरह सच है। दरअसल, नाखूनों की मदद से आप अपनी सेहत के बारे में पता लगा सकते हैं। नाखून के जरिए आप अपनी बीमारी का पता लगा सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं, आपके नाखूनों इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। यही वजह थी कि पुराने समय में हकीम या वैद्य नाखूनों को देखकर ही बीमारी का पता लगा लेते थे। आप आज भी अपने नाखून के जरिए अपनी सेहत और बीमारी के बारे में पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नाखूनों में नजर आने वाले अलग-अलग लक्षण और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीले नाखून

    नाखूनों का पीला होना एक आम समस्या है, जो कई वजहों से हो सकते हैं। नेल पॉलिश के ज्यादा इस्तेमाल या बढ़ती उम्र के अलावा अन्य कई वजहों से आपके नाखून पीले हो सकते हैं। लेकिन कई बार थाइरॉइड या डायबिटिज जैस बीमारी की वजह से भी आपके नाखून पीले नजर आने लगते हैं। इसके अलावा पीलिया होने पर भी अक्सर नाखून पीले हो जाते हैं।

    नाखून पर काले धब्बे या लकीर

    अगर आपके नाखूनों पर काले धब्बे या लकीरे नजर आने लगे, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। दरअसल, काले धब्बे या निशान एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। यह काले धब्बे या लकीर मेलानोमा की वजह से हो सकते हैं, जो एक स्किन कैंसर का सबसे खतरनाक रूप है। ऐसे में अगर आपको अपने नाखूनों पर यह निशान नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    नाखूनों का उठना या मुड़ना

    अगर आपके नाखून सामान्य से उठे या थोड़े से मुड़े हुए नजर आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके खून में ऑक्सीजन की कमी है। साथ ही यह इस बात को भी दर्शाता है कि आपके फेफड़े सही तरीके काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा अगर आपके नाखूनों में इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो यह लिवर, किडनी, दिल और एड्स जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है।

    नाखूनों पर सफेद निशान

    अगर आपके नाखूनों पर सफेद रंग के स्पॉट नजर आ रहे हैं, तो यह नेट ट्रॉमा की वजह से हो सकता है। अक्सर नाखूनों पर सफेद निशान नजर आने पर लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन अगर आपको अपने नाखूनों में सफेद निशान नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दरअसल, सफेद निशान फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik