स्ट्रोक में हर मिनट कीमती, याद रखें 'BE FAST' का फॉर्मूला! इन संकेतों को पहचानने में न करें देर
स्ट्रोक के लक्षण अक्सर बोलने में परेशानी, संतुलन बिगड़ना या एक हिस्से में कमजोरी जैसे होते हैं, जिन्हें लोग अनदेखा कर देते हैं।

स्ट्रोक के लक्षण और बचाव के लिए 'BE FAST' फॉर्मूला (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रोक हमेशा किसी के अचानक गिरने या बेहोश होने से नहीं आता। कई बार बोलने में परेशानी होना, बैलेंस खो जाना, धुंधला दिखाई देना या एक हाथ में कमजोरी महसूस होना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
शरीर में ये बदलाव कुछ मिनटों तक ही रहते हैं, जिसे लोग अक्सर थकान, उम्र बढ़ने या चक्कर आने जैसी समस्या से जोड़कर हमेशा अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि स्ट्रोक के लक्षणों को जानने से लेकर उसे पहचानने तक, हमें इसके बारे में ठीक से पता हो।
स्ट्रोक क्या है?
स्ट्रोक तब आता है जब दिमाग तक जाने वाला ब्लड फ्लो रुक जाता है या दिमाग की नसें फट जाती हैं, जिससे ब्रेन में ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। इस स्थिति में समय पर ट्रीटमेंट न मिलने पर ब्रेन सेल्स को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।
इन संकेतों को न करें अनदेखा
ऐसे में परिवार के लोग इन लक्षणों को पहचानकर समय पर एक्शन लें, तो स्थिति संभाली जा सकती है:
अचानक से बोलने या समझने में परेशानी
व्यक्ति का बोलने में लड़खड़ाना, वाक्य पूरा न कर पाना या आसान से बात को समझ न पाना; ऐसे कुछ लक्षण हैं जो स्ट्रोक की तरफ इशारा करते हैं।
एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन
अचानक से चेहरे, बाजू या पैरों में कमजोरी महसूस होना भी स्ट्रोक की तरफ इशारा करता है। व्यक्ति को कप पकड़ने में परेशानी हो सकती है, मुस्कुराने पर चेहरा टेढ़ा हो सकता है या वह अपनी एक बाजू में भारीपन महसूस कर सकता है।
बैलेंस का अचानक से बिगड़ जाना
अचानक चक्कर आना, चलने में परेशानी, शरीर का बैलेंस ठीक से न बैठ पाना; ये सभी स्ट्रोक के न्यूरोलॉजिकल लक्षण हैं।
नजर कमजोर होना
धुंधला दिखाई देना, नजर का डबल होना या दिखाई न देना जैसे लक्षणों को सिर्फ आंखों की परेशानी मानकर अनदेखा न करें, फिर चाहे यह समस्या थोड़े समय बाद ठीक ही क्यों न हो जाए।
अचानक से भ्रम की स्थिति
जिस व्यक्ति को स्ट्रोक आने वाला होता है, वह अपने आसपास के वातावरण को पहचानने, बातचीत को समझने या सामने वाला क्या कह रहा है, उसकी बात को ठीक से समझ पाने में दिक्कत महसूस करता है।
गंभीर और अचानक होने वाला सिर दर्द
गंभीर और अजीब सा सिर दर्द जिसके साथ उल्टी, कमजोरी और बेहोशी जैसा महसूस हो; ये सभी लक्षण ब्रेन में ब्लीडिंग की तरफ संकेत हैं, जिसपर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।
स्ट्रोक का पता लगाने के लिए ‘BE FAST’ तरीका रखें याद
स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानने का सबसे आसान तरीका है ‘BE FAST’ तरीके को याद रखना, आइए इसके बारे में बात करते हैं:
B – बैलेंस : अचानक चलने में परेशानी या शरीर का संतुलन खो जाना
E – आइज : धुंधला दिखाई देना, नजर का बढ़ना या आंख की रोशनी चले जाना
F – फेस : एक तरफ का चेहरा टेढ़ा हो जाना
A – आर्म्स : एक हाथ में कमजोरी या सुन्नपन महसूस होना
S – स्पीच : बोलने में लड़खड़ाना और बातचीत को समझने में परेशानी
T – टाइम : लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल एमर्जेंसी की मदद लेना।
परिवार को इन लक्षणों के दिखने में बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसी स्थिति में तुरंत एक्शन लेने की जरूरत होती है।
गोल्डन आवर क्यों महत्वपूर्ण है?
स्ट्रोक के इलाज में समय की सबसे बड़ी भूमिका है। ब्लड क्लॉट की वजह से होने वाले इस्केमिक स्ट्रोक में मरीज को उस क्लॉट को खोलने के लिए 4.5 घंटे के अंदर एक दवा दी जाती है। इससे मरीज को फायदा मिलता है, इस प्रक्रिया को 'मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी' कहा जाता है। यह प्रक्रिया 6 घंटे के अंदर और कई मामलों में परिस्थिति को देखते उसके बाद भी की जाती है।
ये टाइमलाइन ट्रीटमेंट विंडो कहलाती है, जो किसी भी स्ट्रोक के मरीज के लिए सबसे संवेदनशील स्थिति है। ऐसे में परिवार वालों को लक्षण दिखाई देते ही तुरंत एक्शन लेना चाहिए।
कई बार लक्षण गायब हो जाते हैं, पर खतरा बना रहता है
यह भी समझने की जरूरत है कि अभी तक हमने जिन भी लक्षणों की बात की, वह कई बार कुछ ही मिनट तक दिखते हैं। इसकी वजह से परिवार समझते हैं कि यह सामान्य समस्या है, जबकि परेशानी कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है।
हालांकि, ऐसे एपिसोड्स 'ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक' (TIA) का संकेत करते हैं, जिसे मिनी-स्ट्रोक कहते हैं। इसमें लक्षण तो दिखने के बाद गायब हो जाते हैं, लेकिन ये शरीरिक संकेत हमें उसपर एक्शन लेने के लिए बड़ा संकेत दे रहे होते हैं।
हाई बीपी, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी या स्मोकिंग की हिस्ट्री वाले लोगों को स्ट्रोक का सबसे ज्यादा जोखिम रहता है। इस बात को जान लें कि स्ट्रोक कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित कर सकता है और उन्हें भी जो उन जोखिम कारकों से दूर हैं।