Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 की उम्र के बाद रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी, तो अपनी डाइट में ये विटामिन जरूर शामिल करें पुरुष

    सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। खासकर पुरुषों के लिए 30 साल की उम्र के बाद अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें अपने जीवन में कई जरूरी कार्य करने पड़ते हैं। ऐसे में शरीर में सभी विटामिन्स का होना आवश्यक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे पुरुषों के लिए जरूरी विटामिन्स के बारे में।

    By Jagran News Edited By: Harshita Saxena Updated: Sat, 29 Jun 2024 10:06 AM (IST)
    Hero Image
    30 की उम्र के बाद पुरुषों के लिए जरूरी विटामिन (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पुरुष और महिला की शारीरिक बनावट अलग होती है। पुरुषों की स्किन मोटी, ऑयली और थोड़ी रफ होती है। महिलाओं की तुलना में इनकी स्टैमिना भी अलग होती है। इनके हार्मोनल परिवर्तन भी महिलाओं से अलग होते हैं। इसलिए एक उम्र के बाद इनकी विटामिन की जरूरत भी अलग हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, 30 की उम्र के बाद पुरुषों की जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें बेहतर ढंग से कार्य करना पड़ता है, जो कई बार तनाव का कारण बनता है। इस दौरान इनमें कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ने लगी है। ऐसे में जरूरी है कि 30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट का खास ख्याल रखें, क्योंकि इस उम्र के बाद सही डाइट न लेने पर कई प्रकार की बीमारियां शुरू होने लगती हैं। ऐसे में जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद पुरुषों को किन विटामिन को डाइट में शामिल करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें-  कई समस्याओं का एक मात्र उपाय हैं जीरा पानी, जानें इसे पीने के ढेरों फायदे

    विटामिन बी12

    सामान्य ब्लड और ब्रेन फंक्शन के लिए 30 साल के बाद विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ ये विटामिन अच्छे से एब्जॉर्ब नहीं होता है, इसलिए खाने में चिकन, फिश, डेयरी और अंडे की मात्रा बढ़ानी चाहिए, जिससे विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में शरीर में बनी रहे।

    कैल्शियम

    30 की उम्र के बाद एक सीमित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसकी मात्रा ज्यादा होने से हार्ट के लिए खतरा बढ़ सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स, टोफू, ब्रोकली, पालक और बादाम से डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

    विटामिन डी

    इस विटामिन की कमी होने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही ये कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद धूप में बैठने का नियम बना लें।

    विटामिन ए, सी और ई

    हेल्दी स्किन के लिए 30 की उम्र के बाद ये सभी विटामिन जरूरी हो जाते हैं। ये बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नींबू, संतरा, गाजर, व्हीट जर्म ऑयल, बादाम, मूंगफली जैसी चीजों में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- आपके नाखून पर भी नजर आ रहा है ये एक बदलाव, तो बिल्कुल न करें इसे अनदेखा