Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: रात में दही खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानिए इसे खाने का क्या है सही समय

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 10:34 AM (IST)

    Health Tips दही पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे विटामिन्स से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इसे खाने से हड्डियों और दांतों को भी मजबूती मिलती है लेकिन इतनी खूबियों से भरे दही खाने का एक उचित समय होता है। तो आइए जानते हैं दही खाने का सही समय क्या है।

    Hero Image
    Health Tips: रात में दही खाने के क्या हैं नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: दही हमारी डाइट का अहम हिस्सा है। यह लगभग हर भारतीय घर में खाया जाता है। गर्मियों में दही का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, दही का तासीर ठंडा होता है, जो गर्मियों में पाचन संबंधी समस्या को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, लेकिन इतनी खूबियों से भरे दही खाने का एक उचित समय होता है। जी हां, अगर आप रात में डिनर के साथ दही खाते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए इस आर्टिकल में जानेंगे कि रात के समय दही खाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात में दही खाने के नुकसान

    अपच की समस्या

    अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो रात में दही खाने से आपकी यह परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दही वसा और प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे रात में पचाना मुश्किल हो सकता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी लो हो सकता है।

    बलगम बढ़ा सकता है

    आयुर्वेद के अनुसार रात में दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में ज्यादा बलगम बनने लगता है। दही का तासीर ठंडा होता है, लेकिन इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है । अस्थमा, खांसी और सर्दी से ग्रस्त लोगों को रात के खाने में दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

    दही खाने का सही समय

    दही खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर के भोजन के साथ है। दरअसल, दिन के समय दही पचाना आसान होता है। आप इसे सुबह के नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं।

    दही खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी उच्च मात्रा में होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है। यह त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

    किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही

    आमतौर पर दही सभी के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो आपको दही खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को किडनी की समस्या है या बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो उन्हें दही का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए या आप दही खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik