Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्सर रहते हैं गैस से परेशान, तो राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 04:42 PM (IST)

    Health Tips अगर आप अक्सर गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको तली भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको फिजिकल एक्टिविटी करना चाहिए। एसिडिटी से राहत पाने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं इन्हें खाने से आपका पाचन स्वस्थ रहेगा और भी कई फायदे मिलेंगे।

    Hero Image
    Health Tips: गैस की समस्या से राहत पाने के लिए खाएं ये फल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: आयुर्वेद में तीन तरह के शारीरिक दोष के बारे में बताया गया है। पहला है वात दोष, दूसरा है कफ और तीसरा है पित्त दोष। इन तीनों दोष में से अगर आप किसी एक भी दोष से पीड़ित हैं, तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे छुटकारा पाने के लिए हमें अपनी डाइट से लेकर लाइफस्टाइल तक में बदलाव करने की जरूरत पड़ती है। इनमें से वात दोष जिसे गैस की समस्या कहा जाता है, आजकल यह काफी आम हो गई है। आजकल छोटे-छोटे बच्चों में भी यह समस्या देखने को मिलती है।

    एक जगह लगातार बैठेने से भी गैस की समस्या होती है या फिर अनहेल्दी चीजें खाने की वजह से भी एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी काम में मन भी नहीं लगता। तो आइए जानते हैं, गैस और सीने में जलन की समस्या से राहत दिलाने में कौन-से फल कारगर साबित हो सकते हैं। 

    सेब

    रोजाना सुबह नाश्ते में एक सेब खाते हैं, तो इससे आप हेल्दी रहते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और कैल्शियम मौजूद होता है। फाइबर से भरपूर सेब पेट को साफ रखता है, साथ ही यह शरीर को कब्ज और दस्त से भी छुटकारा दिलाता है।

    कीवी

    कीवी भी फाइबर युक्त फल है, जो हमारे पेट और आंतों के लिए सबसे जरूरी है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा ये ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या को भी मेंटेन रखते हैं।

    यह भी पढ़ें: सेहत के लिए वरदान है सेब, जानें क्या है इसे खाने का सही समय

    अमरूद

    अमरूद में डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचनतंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके बीजों को अगर अच्छे से चबा कर खाया जाए, तो पेट आसानी से साफ होती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या भी कोसों दूर रहती है।

    केला

    फाइबर युक्त फलों में से एक है केला। यह हमारे पेट को बैक्टीरिया मुक्त रखता है, साथ ही जी मिचलाने और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। इसके सेवन से सीने में जलन की समस्या भी नहीं होती है, इसलिए रोजाना केले खाने से गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

    पपीता

    आप सुबह के नाश्ते में पपीता खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी ,फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए लाभदायक है। इनके प्रतिदिन सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बनता। साथ ही ये कब्ज, गैस,एसिड रिफ्लेक्स से आपको राहत  दिलाते हैं। इसके अलावा साग, फलियां, पत्तागोभी, पालक, गाजर आदि खाने से भी आपको गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: कई बीमारियों का इलाज है कच्ची हल्दी, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दर्द से भी मिलेगी निजात

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik