विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple Benefits: सेहत के लिए वरदान है सेब, जानें क्या है इसे खाने का सही समय

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 07 Oct 2023 03:32 PM (IST)

Apple Benefits सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती ...और पढ़ें

Apple Benefits: सेहत का खजाना है सेब, इसे खाने से मिलेंगे कई फायदे
Apple Benefits: सेहत का खजाना है सेब, इसे खाने से मिलेंगे कई फायदे

HighLights

  1. सेब पोषक तत्वों का खजाना है।
  2. सेब में नेचुरल शुगर और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं
  3. यह पाचन से जुड़ी समस्या को कम करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Apple Benefits: सेब को फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है। कहावत है, अगर आप रोजाना सेब खाते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। सेब में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर सेब खाने का सही समय कौन-सा है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि किस समय सेब खाने से आपको ज्यादा फायदा हो सकता है और किस समय इसे खाने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सेब किस समय खाना चाहिए

सेब में नेचुरल शुगर औऱ फ्रुक्टोज पाए जाते हैं, इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे खाने से दिनभर एक्टिव रहेंगे। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है। सेब खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

सेब में मौजूद फाइबर भी पाचन को दुरुस्त रखता है, इसलिए सुबह सेब खाने से कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम भी होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

सेब कब नहीं खाना चाहिए

सेब को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसमें शुगर औऱ फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिससे हम एक्टिव तो महसूस करते हैं, लेकिन रात के समय इसे खाने से नींद आने की समस्या होने लगती है।

यह भी पढ़ें: कम करना है वजन तो डाइट में शामिल करें ये 4 तरह के आटे, कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा फर्क

खाने के साथ न खाएं

  • सेब को खाने के साथ भी नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ पचाना मुश्किल हो सकता है।
  • शाम के समय न खाएं।
  • सेब को शाम के समय भी नहीं खाना चाहिए। इससे गैस की समस्या होती है।

यह भी पढ़ें: कई बीमारियों का इलाज है कच्ची हल्दी, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दर्द से भी मिलेगी निजात

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik