मीठा खाने का मन करे तो चीनी की जगह खाएं खजूर, ब्लड शुगर का ध्यान रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
मीठा खाने की इच्छा होने पर खजूर एक प्राकृतिक विकल्प हो सकता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

मीठे की क्रेविंग को खजूर खाकर कम करें (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मीठा खाने की इच्छा को पूरी तरह दबाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, खासकर तब जब स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना हो। ऐसे में खजूर एक ऐसा नेचुरल ऑप्शन बन सकता है, जो स्वाद के साथ पोषण भी देता है।
सही मात्रा और संतुलित तरीके से खाया गया खजूर शरीर को ऊर्जा देने, भूख नियंत्रित रखने और ब्लड शुगर के अचानक बढ़ने के खतरे को कम करने में मददगार भी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे
रात में भिगोकर सुबह खाएं खजूर
रात में 2 खजूर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे खजूर नरम हो जाते हैं और पाचन बेहतर होता है। भिगोए हुए खजूर शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। यह तरीका पेट के लिए भी हल्का माना जाता है।
ड्राई फ्रूट्स के साथ लें
खजूर को बादाम, अखरोट या पिस्ता के साथ खाना ज्यादा हेल्दी माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद हेल्दी फैट और प्रोटीन शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं। इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और मीठा खाने की क्रेविंग भी कम होती है।
चीनी की जगह करें इस्तेमाल
स्मूदी, ओट्स या घर की बनी मिठाइयों में चीनी की जगह खजूर का उपयोग करें।ये नेचुरल मिठास के साथ शरीर को फाइबर व मिनरल्स भी प्रदान करता है।इससे रिफाइंड शुगर का सेवन कम होगा जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
हाई-फाइबर फूड्स के साथ खाएं
खजूर को ओट्स, चिया सीड्स या मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ खाने से इसका ग्लाइसेमिक प्रभाव बैलेंस में रहेगा, क्योंकि फाइबर बेस्ड फूड्स पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे रक्त में पहुंचती है और अचानक स्पाइक नहीं होता।
वर्कआउट से पहले सीमित मात्रा में लें
एक या दो खजूर वर्कआउट से पहले खाने से शरीर को इंस्टेंट लेकिन नेचुरल एनर्जी मिलती है। यह थकान कम करने में मदद करता है और शरीर को एक्टिव बनाए रखता है।
दही के साथ बनाएं हेल्दी स्नैक
लो-फैट दही में कटे हुए खजूर मिलाकर खाना हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन होगा। दही में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं, जबकि खजूर नेचुरल मिठास देता है।
सावधानियां
डेली 2–3 खजूर से अधिक सेवन न करें।
डायबिटीज मरीज सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
प्रोसेस्ड या एक्स्ट्रा चीनी वाले खजूर से बचें।
संतुलित मात्रा में खजूर का सेवन आपकी डाइट को हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने के साथ ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- ज्यादा Vitamin C लेना भी हो सकता है खतरनाक! किडनी स्टोन से आयरन ओवरलोड तक बढ़ सकता है जोखिम
यह भी पढ़ें- अचानक दिल की धड़कन बढ़ना, सांस फूलना और हाथ-पैर सुन्न होना! शरीर के ये संकेत एंग्जाइटी हैं या पैनिक अटैक?
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।