विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर में सबसे पहले दिखता है यह लक्षण, बचाव के लिए खाएं ये 4 चीजें
क्या आप जानते हैं शरीर में विटामिन-बी12 कम होने की वजह से सेहत को कितना नुकसान हो सकता है? जी हां विटामिन-बी12 की कमी काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसका जल्दी पता लगाना जरूरी है। आइए जानें इसकी कमी होने पर शरीर में सबसे पहले कौन-सा लक्षण (Vitamin-B12 Deficiency Warning Sign) नजर आता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-बी12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। हालांकि, हमारा शरीर इसे खुद नहीं बना पाता। इसलिए इसकी पूर्ति डाइट के जरिए करनी पड़ती है। हालांकि, खान-पान में कमी के लापरवाही के कारण शरीर में अक्सर इसकी कमी (Vitamin-B12 Deficiency) हो जाती है।
शरीर में विटामिन-बी12 कम होने की वजह से कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इसलिए इसकी कमी का जल्दी पता लगाना जरूरी है। कुछ लक्षणों (Vitamin-B12 Deficiency Early Symptoms) की मदद से विटामिन-बी12 की कमी का पता लगाया जा सकता है। आइए जानें कि विटामिन-बी12 कम होने पर शरीर में सबसे पहले कौन-सा लक्षण दिखता है।
विटामिन-बी12 की कमी का सबसे पहला लक्षण
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण धीरे-धीरे शुरू होते हैं, जिसकी वजह से अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। सबसे पहले और सबसे सामान्य लक्षण बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी का महसूस होना है। यह थकान सामान्य दिनभर की थकान से अलग होती है।
इसमें व्यक्ति बिना किसी खास मेहनत के भी हमेशा थका-थका महसूस करता है। इसकी सबसे अहम वजह है शरीर में रेड ब्लड सेल्स का कम बनना, जिससे ऑक्सीजन ठीक से ट्रांसपोर्ट नहीं हो पाता।
विटामिन-बी12 की कमी के अन्य लक्षण
- चक्कर आना और त्वचा का पीला पड़ना- खून की कमी के कारण चेहरे और त्वचा का रंग पीला या फीका दिखने लगता है और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है।
- झनझनाहट या सुन्नपन- हाथ-पैरों में सुई चुभने जैसा अहसास या सुन्नपन होना। यह लक्षण नर्वस सिस्टम पर पड़ने वाले असर को दिखाता है।
- याददाश्त में कमी और फोकस करने में परेशानी- भूलने की आदत बढ़ना, ब्रेन फॉग जैसा महसूस होना।
- मूड में बदलाव- चिड़चिड़ापन, उदासी या डिप्रेशन के लक्षण दिखाई देना।
अगर इन शुरुआती संकेतों को इग्नोर किया जाए, तो कमी गंभीर रूप ले सकती है और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है।
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं?
- मांस और अंडे- चिकन और अंडे की जर्दी में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी12 पाया जाता है।
- सी फूड्स- सालमन, टूना, ट्राउट, और हेरिंग जैसी मछलियों में विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में होता है।
- डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध, दही और पनीर, जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन-बी12 का एक बेहतरीन विकल्प हैं।
- फोर्टिफाइड फूड्स- जो लोग मांसाहारी या डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाते, उनके लिए फोर्टिफाइड फूड्स सबसे अच्छा विकल्प हैं। इनमें विटामिन बी12 बाहर से मिलाया जाता है।
यह भी पढ़ें- शरीर में विटामिन-बी12 बढ़ाने में मदद करेगी ये पीली दाल, नेचुरली हो जाएगी कमी दूर
यह भी पढ़ें- विटामिन-बी12 की कमी के पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण, समय रहते आप भी हो जाएं सावधान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।