Celery Seeds Benefits: आसानी से शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में पिएं ये खास ड्रिंक
Celery Seeds Benefits डायबिटीज एक बार होने के बाद ताउम्र साथ रहती है। इस स्थिति में व्यक्ति के शरीर में शर्करा स्तर यानी शुगर बढ़ने लगता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन नहीं निकलता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को चीनी से परहेज करना चाहिए।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Celery Seeds Benefits: डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका मुख्य कारण गलत खानपान, ख़राब दिनचर्या, अत्यधिक आराम और तनाव है। यह बीमारी एक बार होने के बाद ताउम्र साथ रहती है। इस स्थिति में व्यक्ति के शरीर में शर्करा स्तर यानी शुगर बढ़ने लगता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन नहीं निकलता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को चीनी और उससे बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। वहीं, एक्सरसाइज और संतुलित आहार भी जरूरी है। साथ ही आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा, बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में अजवाइन पानी जरूर पिएं। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि अजवाइन पानी के सेवन से बढ़ते शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
क्या कहती है शोध?
अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अजवाइन पानी का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही खाना खाने के बाद अजवाइन चबा सकते हैं। जानकारों की मानें तो मैग्नीशियम रिच फ़ूड को डाइट में शामिल करने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अजवाइन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्सर्जन में मदद करता है और हड्डियां भी मजबूत हो
कैसे करें सेवन
इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन भिगोकर रख दें। अब अगली सुबह को अजवाइन पानी का सेवन करें। वहीं अजवाइन को चबाकर खा लें। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही सलाद में भी अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शुगर कंट्रोल काबू में रहता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।