Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sarvangasana: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है सर्वांगासन, जानें करने का तरीका

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 04:47 PM (IST)

    Benefits of Sarvangasana यह हिंदी के दो शब्दों सर्वांग अर्थात सभी अंग और आसन से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो सर्वांगासन करने से शरीर के सभी अंग एक्टिव होते हैं। इस योग को करने से पहले मत्स्यासन करना चाहिए।

    Hero Image
    Benefits of Sarvangasana: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है सर्वांगासन, जानें करने का सही तरीका

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Sarvangasana: गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल हैं। इनमें बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए नुकसानदेह साबित होता है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन और सही खानपान जरूरी है। लापरवाही बरतने से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो योग और एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं। इनमें एक सर्वांगासन है। इस योग को करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। आइए, इस योग के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वांगासन क्या है ?

    यह हिंदी के दो शब्दों सर्वांग अर्थात सभी अंग और आसन से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो सर्वांगासन करने से शरीर के सभी अंग एक्टिव होते हैं। इस योग को करने से पहले मत्स्यासन करना चाहिए। ऐसा करने से अधिक फायदा मिलता है। इस योग को करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। सर्वांगासन करने से थायराइड, मोटापा, दमा, तनाव, हृदय रोग में फायदा मिलता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना सर्वांगासन जरूर करें। हालांकि, आरंभ में करना कठिन है, लेकिन निरंतर अभ्यास करने से सर्वांगासन को आसानी से किया जा सकता है।

    कैसे करें सर्वांगासन

    इस योग दीवार के सहारे किया जाता है। इसके लिए सर्वांगासन को लेग-अप द वॉल पोज भी कहा जाता है। इसके लिए दीवार के सहारे पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों और कूल्हों को ऊपर की दिशा में उठाएं। इस दौरान एक बात का ख्याल रखें कि पीठ और पैर एक सीध में रखें। इस मुद्रा में कुछ समय तक रहें। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। रोजाना सर्वांगासन करने से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    Image Credit: ps_yogasana