विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाम लगाकर कमर दर्द को न करें नजरअंदाज, ऑस्टियोपोरोसिस से लेकर आर्थराइटिस तक हो सकते हैं कई कारण

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:00 AM (IST)

कमर दर्द को अक्सर थकान समझा जाता है, लेकिन यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

कमर के दर्द के कारण (Image Source: AI Generated)

कमर के दर्द के कारण (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों को लगता है कि दिनभर में ज्यादा काम करने के बाद जो थकान होती है, वही कमर दर्द का कारण है। जबकि कमर में अक्सर होने वाला दर्द हर बार थकान से नहीं, कई बार शरीर में किसी परेशानी की तरफ इशारा करता है। अफसोस कि हम इस संकेत को अनदेखा करते हुए बाम लगाकर उसका इलाज कर लेते हैं। 

आज हम कमर दर्द के उन सभी कारणों पर विस्तार से बात करने वाले हैं, ताकि उसका ट्रीटमेंट भी उसी के हिसाब से किया जा सके। 

गलत पोस्चर

व्हाइट कॉलर का बढ़त कल्चर लोगों के बैठने के पोस्चर को खराब कर रहा है। जब व्यक्ति लगातार बैठे रहता है, तो इससे रीढ़ पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है नतीजतन कमर दर्द की समस्या भी बढ़ने लगती है। 

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर 

महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की स्थिति और एथलीट्स में स्पोंडिलोलिसिस नामक रीढ़ की समस्या से जुड़ी कंडीशन आमतौर पर कमर दर्द का एक बड़ा कारण है। इसमें भी महिलाएं अपनी कमर दर्द को थकान समझकर सबसे ज्यादा अनदेखा करती हैं।

आर्थराइटिस

ऑस्टियोपोरोसिस के अलावा आर्थराइटिस में भी महिलाओं को भयंकर कमर दर्द का सामना करना पड़ता है। दरअसल, उम्र बढ़ने के बाद खासकर मेनोपॉज की स्टेज में हड्डियां उतनी मजबूत नहीं रह जाती, ऐसे में रेगुलर चेकअप इस समस्या से बचाव का एकमात्र तरीका है। 

पीरियड्स में ऐंठन 

कई महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में जब पेट दर्द और ऐंठन की परेशानी होती है, तो उस दौरान कमर दर्द के लक्षण भी देखने को मिलते हैं। 

प्रेगनेंसी 

प्रेगनेंसी की दूसरी या तीसरी तिमाही में कमर के निचले हिस्से में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसका कारण इस दौरान होने वाले हॉर्मोनल बदलाव, वजन का बढ़ना, शरीर का सेंटर ऑफ ग्रेविटी का बदलना हो सकते हैं। 

बैक लेबर 

प्रेगनेंसी में जब डिलिवरी का समय नजदीक होता है, तो कमर के निचले हिस्से में दर्द के साथ बेचैनी की समस्या हो सकती है। ऐसा तब होता है जब गर्भ में शिशु का मुंह पीठ की तरफ न होकर पेट की तरफ हो जाए। 

एंडोमेट्रियोसिस 

एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली वो स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदर की लेयर जैसा टिशू बाहर की तरफ भी लेयर बनाने लगता है। इसमें पेट दर्द के साथ कमर दर्द की परेशानी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- स्ट्रोक में हर मिनट कीमती, याद रखें 'BE FAST' का फॉर्मूला! इन संकेतों को पहचानने में न करें देर

यह भी पढ़ें- डायबिटीज सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग को भी कर रही है खोखला! नई रिसर्च में मिला चौंकाने वाला संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।