कच्ची नहीं, तवे पर हल्का भूनकर खाएं अलसी! फायदे इतने कि आज ही से डाइट में कर लेंगे शामिल
भुनी हुई अलसी ओमेगा-3, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक सुपरफूड है, जो दिल, पाचन, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

भुनी हुई अलसी खाने के फायदे (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लोग छोटे-छोटे बदलाव कर रहे हैं और ऐसे में अलसी के बीज एक बेहतरीन सुपरफूड के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इसकी खास बात यह है कि जब इन्हें हल्का भूनकर खाया जाता है, तो इनका स्वाद नट्टी और क्रिस्पी हो जाता है।
साथ ही, ये पचाने में भी आसान हो जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अलसी शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं भुनी हुई अलसी के फायदों के बारे में।
भुनी हुई अलसी खाने के फायदे
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- भुनी हुई अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नान्स हार्ट को हेल्दी बनाए रखते हैं।ये बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मददगार होती है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाए- अलसी में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। भूनने के बाद इसका सेवन करने से पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होता।
- वेट लॉस करने में सहायक- वेट लॉस करने में भुनी अलसी आपकी डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकती है। इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
- स्किन को बनाए ग्लोइंग- अलसी के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स त्वचा को पोषण देते हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है, झुर्रियां कम होती हैं और नैचुरल ग्लो आता है।
- बालों को बनाए मजबूत और शाइनी- भुनी हुई अलसी का सेवन बालों को जड़ों से पोषण देती है, जिससे हेयर फॉल कम होता है और बाल घने व शाइनी बनते हैं।
- हार्मोन बैलेंस करने में मददगार- अलसी में पाए जाने वाले लिग्नान्स हार्मोनल संतुलन बनाए रखते हैं, खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत लाभकारी मानी जाती है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक- भुनी हुई अलसी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। यह धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करती है, जिससे शुगर स्पाइक्स नहीं होते।
- इम्युनिटी को बढ़ाए- अलसी में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की बीमारियों से लड़ने क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप इन्फेक्शन और बीमारियों से बचे रहते हैं।
कैसे खाएं अलसी के बीज?
- रोज 1-2 चम्मच अलसी को हल्का भूनकर खाएं।
- इसे सलाद, दही, दलिया या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं।
- चाहें तो पीसकर पाउडर के रूप में भी खा सकते हैं।