Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं करते गर्मियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल, तो जानिए इसके नुकसान
Side Effects of Using Copper Utensils In Summer हमारे देश में तांबे को शुभ धातु माना जाता है। जिसका उपयोग धार्मिक कार्यों में बहुत शुभ माना जाता है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन गर्मियों में इसका उपयोग करना आपको बीमार बना सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Side Effects of Using Copper Utensils In Summer: तांबे का बर्तन पूजा-पाठ में काफी शुभ माना जाता है। यह सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। तो वहीं गर्मियों में तांबे के बर्तन में खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं, कैसे?
गर्मियों में तांबे का बर्तन इस्तेमाल करना आपको बीमार कर सकता है। दरअसल, तांबे की तासीर गर्म होती है। अगर आप तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो इसमें कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
वैसे भी इस मौसम में गर्म हवाओं के कारण शरीर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे में इन बर्तनों का इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ सकता है।
गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
- भूख न लगने की समस्या।
- शरीर का तापमान समान्य से ज्यादा बढ़ना।
- डायरिया की शिकायत।
- उल्टी, जी मचलना या मतली की समस्या।
गर्मियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- इस मौसम में आप सुबह खाली पेट तांबे का पानी पी सकते हैं।
- तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध न पिएं।
- अगर आप गर्मी के मौसम में तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हो सकते हैं।
- तांबे के बर्तन में खट्टी चीज़ें खाने से उल्टी या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Black Grapes VS Green: काले या हरे अंगूर? जानिए आपके लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी में इन फलों से बनाएं दूरी और जानिए किन फ्रूट्स का करें सेवन
World Asthma Day 2023: क्या है अस्थमा, इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।