Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको भी है पेट के बल सोने की आदत? तो यहां जान लीजिए इससे होने वाले 5 बड़े नुकसान

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:00 PM (IST)

    अच्छी सेहत के लिए सही स्लीपिंग पोजिशन का होना बहुत जरूरी है। कई लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है। बता दें सीधे तौर पर इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। सोने के इस तरीके से आपको आगे चलकर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसी ही कुछ परेशानियों के बारे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानें।

    Hero Image
    पेट के बल सोना पड़ सकता है भारी! जान लीजिए इसके नुकसान

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sleeping Position: अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए सुकून भरी नींद लेना बेहद जरूरी है। सोने का तरीका सभी का अलग-अलग होता है। कई लोग कमर के बल सीधे होकर, तो कई लोग किसी खास करवट सोना पसंद करते हैं। इन पोजिशन के अलावा अक्सर कुछ लोग पेट के बल भी सोते हैं। बता दें, ये पोजिशन भले ही आपको आराम देती हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस तरह सोने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं और इसके साइड इफैक्ट्स से अनजान हैं तो यहां जान लीजिए इनके बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर में दर्द

    पेट के बल सोने से आपको शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भले ही ये शुरू में आरामदायक लगे, लेकिन इससे आगे चलकर दिक्कत खड़ी हो सकती है। इस तरह सोने से आपकी रीढ़ पर दबाव ज्यादा बनता है, जिससे आप पीठ दर्द का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा ये गर्दन में दर्द की भी वजह बनता है।

    यह भी पढ़ें- सुंदर और मजबूत रखना चाहती हैं नाखून, तो आज से ही डाइट में रखें इन 5 बातों का ख्याल

    स्पाइन के लिए खराब

    पेट के बल सोने से आपकी पूरी बॉडी का वजन आपके स्पीइन पर पड़ता है, जिससे ये खिंचाव आगे चलकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बड़ी समस्या की वजह बन सकता है। इसलिए इस पोजिशन में सोने से परहेज करना चाहिए।

    ब्रेस्ट पेन

    अक्सर महिलाओं में ब्रेस्ट पेन की वजह पेट के बल सोना देखा जाता है। चूंकि इस पोजिशन में ब्रेस्ट पर दबाव ज्यादा पड़ता है, जिससे रेगुलर इस तरह सोने से ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत देखने को मिल सकती है। ऐसे में इस पोजिशन में सोना आज से ही कम कर दें।

    खराब डाइजेशन

    पेट के बल सोने से आपका खाना सही ढंग से पच नहीं पाता है। चूंकि इस पोजिशन में पाचन क्रिया पूरी तरह से काम नहीं कर पाती है जिसके कारण पेट में दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

    त्वचा के लिए नुकसानदायक

    जब आप पेट के बल सोते हैं तो आपका चेहरा आपके तकिए के ऊपर रहता है। इससे आपकी स्किन धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया की चपेट में आ सकती है, जिससे कील-मुहांसे हो सकते हैं। इसके अलावा इस तरह सोने से आपकी त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाती है, जिससे झुर्रियां आने लगती हैं।

    क्या है सोने के लिए बेस्ट पोजिशन?

    सोते वक्त ध्यान रखें कि आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी सीधी रहे। बता दें, डॉक्टर्स हमेशा अच्छी नींद के लिए पतले तकिए के इस्तेमाल की ही सलाह देते हैं। इसके अलावा आप करवट लेकर भी सो सकते हैं, जिसमें बाईं ओर करवट लेकर सोने को अच्छे ब्लड सर्कुलेशन से जोड़कर देखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- शरीर को बीमारियों का घर बना सकती हैं Midnight Cravings, इन टिप्स की मदद से पाएं इससे छुटकारा

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner