Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें अरहर की दाल

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 26 Apr 2021 06:04 PM (IST)

    देश के सभी हिस्सों में चावल-दाल को बड़े चाव से खाया जाता है। खासकर उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल महाराष्ट्र गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में दाल की खपत अधिक है। इन राज्यों में अरहर दाल को प्राथमिकता दी जाती है। लोग अरहर दाल खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

    Hero Image
    इसमें प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट, डायटरी फाइबर पाया जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी में दवा के साथ परहेज जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को मीठे चीजों से दूरी बनाए रखना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लापरवाही बरतने पर यह बीमारी खतरनाक रूप अख्तियार कर लेती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अरहर दाल को शामिल कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरहर दाल

    देश के सभी हिस्सों में चावल-दाल को बड़े चाव से खाया जाता है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में दाल की खपत अधिक है। इन राज्यों में अरहर दाल को प्राथमिकता दी जाती है। लोग अरहर दाल खाना ज्यादा पसंद करते हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अरहर दाल ही खाई जाती है। इसे अंग्रेजी में  pigeon pea कहा जाता है। वहीं, महाराष्ट्र में इसे तूअर दाल कहा जाता है। इस दाल में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। अरहर दाल को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है। डॉक्टर हमेशा अरहर दाल खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है।

    डायबिटीज में फायदेमंद

    रिसर्च गेट पर छपी एक लेख में अरहर दाल पर गहन शोध किया गया है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें चूहों की डाइट में अरहर दाल युक्त पेय पदार्थ दिया गया। इसके लिए अरहर दाल को पहले उबाला गया। फिर सुखाकर पाउडर तैयार किया गया। इसके बाद यह चूहों को दिया गया। इसका परिणाम बेहद संतोषजनक प्राप्त हुआ। इस शोध में खुलासा हुआ है कि अरहर दाल डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट, डायटरी फाइबर पाया जाता है। डॉक्टर से सलाह लेकर डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में अरहर दाल को शामिल कर सकते हैं। साथ ही अरहर दाल युक्त ड्रिंक (पेय) का सेवन कर सकते हैं।    

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।