Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2022 08:30 PM (IST)

    डॉक्टर हमेशा पेट साफ करने के लिए पुदीना का सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं खीरा में पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। वहीं शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

    Hero Image
    कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गलत खानपान, खराब दिनचर्या, अत्यधिक आराम, धूम्रपान व शराब का सेवन, चाय या कॉफ़ी का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या आम हो गई है। लंबे समय तक कब्ज रहने से पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। आसान शब्दों में कहें तो सही दिनचर्या का पालन करें। साथ ही फास्ट फूड से परहेज करें। विशेषज्ञों की मानें तो जंक फूड के सेवन से कब्ज की समस्या होती है। वहीं, फिट रहने के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करें। इससे कब्ज की समस्या को दूर करने में भी सहायता मिलती है। इसके अलावा, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट ये ड्रिंक्स जरूर पिएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खीरा और पुदीना

    डॉक्टर हमेशा पेट साफ करने के लिए पुदीना का सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं, खीरा में पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। वहीं, शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट खीरा और पुदीना के पत्तों को मिलाकर ड्रिंक तैयार कर सेवन करें। इसके सेवन से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

    शहद और दालचीनी

    दालचीनी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मोटापा और मधुमेह में दालचीनी दवा की तरह काम करती है। वहीं, शहद भी सेहत के लिए लाभकारी है। यह सेहत और सुंदरता दोनों में समान कार्य करता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए एक गिलास पानी में दालचीनी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें शहद और स्वादानुसार नमक मिलाकर सेवन करें। इस ड्रिंक के सेवन से भी कब्ज में आराम मिलता है। इसके अलावा, दही का भी सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।