Cancer Prevention: इन आदतों के कारण बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, कहीं आपकी आदत भी तो नहीं है शामिल!
Cancer Prevention विश्नव में कैंसर का मामला तेजी से देखने को मिल रहा है।एक्सपर्ट्स की मानें तो इस रोग के लोगों की जान बचाई जा सकती हैअगर रोग का पता शुरुआती में ही लगा लिया जाए तो बीमारी को हराया जा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कैंसर का नाम सुनते है ज़हन में कई तरह के ख्याल आने लगते हैं, जिन लोगों को कैंसर होता है वे नहीं बच पाते! लेकिन ऐेसा नहीं है, अगर समय पर आपको बीमारी के बारे में पता चल जाये और सही से इलाज हो जाये तो आप कैंसर जैसे बीमारी को भी मात दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं, इस बीमारी के क्या लक्षण हैं और यह क्यों होती है?
क्यों होता है कैंसर का खतरा?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैंसर को आप इस तरह समझ सकते हैं, जैसे शरीर में कुछ कोशिकाओं का गैर जरूरी तरीके से बनना और लगातार बढ़ते रहना। इस स्थिति में शरीर के अंदर एक से अधिक गांठ बन सकती हैं। ये गांठ उन गैरजरूरी कोशिकाओं का झुंड होती है, जो लगातार बढ़ती जाती हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं।
कैंसर के लक्षण
कैंसर के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जो कैंसर के उन हर मरीज में देखने को मिलते हैं, फिर चाहे उसे कोई भी कैंसर हो...
- तेजी से वजन घटना या बढ़ना।
- नींद न आना और हर वक्त थका महसूस करना।
- खांसी और सांस लेने में दिक्कत आना।
- स्किन का अचानक रंग बदलना, जैसे- कलापन या पीलापन दिखाई देना।
- शरीर के अंदर किसी गांठ का महसूस होना।
- यूरिन होने में दिक्कत या कोई बदलाव।
- पाचन शक्ति का कमजोर होना या कुछ भी खाने के बाद परेशानी महसूस करना।
ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण अगर आप लंबे समय तक महसूस करे तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं। अगर आप इस बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो भी आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछें कि कौन-कौन सी जांच आपके लिए मददगार हो सकती हैं।
दरअसल डॉक्टर्स इस बात को बखूबी जानते हैं कि किसी व्यक्ति के अंदर कैंसर के पनपने की क्या-क्या वजह हो सकती हैं। ऐसे में वे Patient को गाइड भी करते हैं।
एक स्टडी के अनुसार युवा वर्ग कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। जीवनशैली से जुड़ी कुछ ऐसी आदतें हैं जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है।
स्मोकिंग करना- इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोई किसी भी उम्र में एल्कोहल का सेवन नियमित रूप से करता है तो उन लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
असुरक्षित यौन संबंध- असुरक्षित तरीके से किया गया यौन संबंध भी कैंसर की वजह बन सकता है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।