Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकती है पत्ता गोभी, ऐसे करें सेवन
Weight Loss Tips पत्ता गोभी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फाइबर विटामिन बी1 बी6 के ई और सी बीटा कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर अंकुश लगाना जरूरी है। इसके लिए जंक फूड से परहेज करें। जंक फूड में फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे कैलोरी गेन तेजी से होती है। इसके समानुपात में कैलोरी बर्न न करने की वजह से मोटापा होता है। इसके अलावा, मोटापा एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें, एक्सरसाइज करें और तनाव से दूर रहें। इसके अलावा, पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि पत्ता गोभी के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
पत्ता गोभी
पत्ता गोभी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फाइबर, विटामिन बी1, बी6, के, ई और सी, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। पत्ता गोभी के सेवन से अल्सर, मोटापा, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम में फायदा मिलता है।
वेट लॉस में फायदेमंद
डाइट चार्ट के अनुसार, 100 ग्राम पत्ता गोभी में 25 कैलोरी होती है। इसके अलावा, पत्ता गोभी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके लिए वेट लॉस के लिए पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें सेवन
तेजी से वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी का सूप पीना फायदेमंद होता है। इसके लिए पत्ता गोभी को बारीक काटकर पानी में उबालें। अब इसमें लहसुन, धनिया पत्ता, अदरक और नमक आदि चीजें मिलाकर सूप तैयार करें। जब सूप तैयार हो जाए, तो सेवन करें। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप मोटापा से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना पत्ता गोभी की सब्जी और सूप का सेवन कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।