Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bowel Cancer: सही इलाज न मिलने पर गंभीर रूप ले सकता है आंत का कैंसर, इन लक्षणों से करें पहचान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 05:48 PM (IST)

    बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों लोग कई समस्या का शिकार होते जा रहे हैं। आंत का कैंसर ऐसी ही एक गंभीर समस्या है जिससे कई लोग इन दिनों प्रभावित हो रहे हैं। आप इन लक्षणों से इसकी पहचान कर खुद को इससे बचा सकते हैं।

    Hero Image
    बाउल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bowel Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने पर मजबूर कर सकती है। समय पर इलाज न मिलने के कारण यह बीमारी कई बार जानलेवा तक साबित हो सकती है। कैंसर के कई प्रकार होते हैं। शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले कैंसर को उसी के नाम से जाना जाता है। बाउल कैंसर ऐसा ही एक कैंसर है, जो आंतों में होता है। इसे आंत के कैंसर या कोलोरेक्टल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। यह कैंसर के सभी प्रकारों में काफी खतरनाक माना जाता है। अगर सही समय पर इस बीमारी का पता न लगाया जाए, तो यह जानलेवा तक साबित हो सकती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि इस बीमारी की सही समय पर पहचान कर इसका इलाज किया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है बाउल कैंसर

    बड़ी आंत में होने वाले वाले कैंसर को बाउल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। यह कैंसर तब होता है, जब बड़ी आंत या मलाशय की रेखा वाली कोशिकाएं अचानक ही से बढ़ने लगती हैं और नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। यह कैंसर आंतों की अंदरूनी परत से विकसित होता है। यह कैंसर का एक गंभीर प्रकार है, तो कई हालातों में जानलेवा भी साबित हो सकता है। हालांकि, इसके कुछ लक्षणों की पहचान कर इसे घातक होने से रोका जा सकता है। इन लक्षणों की मदद से आप बाउल कैंसर की पहचान कर सकते हैं।

    • मल में खून आना
    • वजन का कम होना
    • थकान महसूस करना
    • गुदा या मलाशय में दर्द
    • गुदा या मलाशय में गांठ
    • पेट में दर्द, क्रैम्प, ब्लोटिंग
    • एनीमिया, त्वचा का पीला होना
    • पेशाब के रंग में बदलाव नजर आना
    • सांस लेने में तकलीफ महसूस करना
    • कमजोरी और थकान महसूस करना
    • पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब लगना
    • बाउल हैबिट्स में बदलाव जैसे कब्ज, डायरिया होना

    आंत के कैंसर के कारण

    इन दिनों हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से हम कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में आंत के कैंसर के भी कई कारण हो सकते हैं। यह न सिर्फ हमारी खराब जीवनशैली के कारण हो सकता है, बल्कि अन्य कई कारकों की वजह से भी आप इस खतरनाक कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। बाउल कैंसर की प्रमुख वजह निम्न हैं-

    • मोटापा
    • आनुवांशिकता
    • व्यायाम की कमी
    • धूम्रपान-शराब का सेवन
    • क्रोहन डिजीज की समस्या

    बाउल कैंसर से बचाव

    किसी भी तरह की बीमारी के बचने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में सही बदलाव करें। वहीं, अगर बात करें आंत के कैंसर की तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख आप इस जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं।

    • अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें।
    • विटामिन, खनिज और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
    • शराब और धूम्रपान से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाए रखें।
    • नियमित रूप से एक्सरसाइज या व्यायाम जरूर करें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik