विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yoga Poses for Seniors: 50 के बाद भी बने रहना है हेल्दी, तो जरूर करें ये योगासन

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Wed, 14 Jun 2023 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2023 07:05 AM (IST)

Yoga Poses for Seniors अगर आप बढ़ती उम्र में भी हेल्दी बने रहना चाहते हैं तो आपको अपने रूटीन में ...और पढ़ें

Yoga Poses for Seniors: बढ़ती उम्र में स्वस्थ बने रहने के लिए करें ये योगासन
Yoga Poses for Seniors: बढ़ती उम्र में स्वस्थ बने रहने के लिए करें ये योगासन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga Poses for Seniors: योग करने से शरीर फिट और एक्टिव बना रहता है। बढ़ती उम्र में कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। अब तो 40 की उम्र पार करते ही मांसपेशियां कमजोर होने गती हैं और 50 आते-आते तक तो कई लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। तो अगर आप बढ़ती उम्र में स्वस्थ बने रहना चाहते हैं, तो योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं।

रोजाना योगा करने से कई तरह की समस्याओं से दूर रहा जा सकता है। योग से बढ़ती उम्र में भी आंखों की रोशनी, मसल्स की जकड़न, हड्डियों की कमजोरी जैसी प्रॉब्लम नहीं होती। तो 50 की उम्र में इन योगासनों से रहें हेल्दी। 

1. ट्री पोज

ट्री पोज को वृक्षासन कहते हैं। 60 की उम्र के बाद अक्सर शारीरिक संतुलन की समस्या होना आम बात है। लेकिन इस आसन के जरिए आप अपने शरीर के एलाइनमेंट में सुधार कर सकते हैं। इस आसन को करने से उच्च रक्तचाप, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

2. चेयर पोज

बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्याओं को कम करने और शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए चेयर पोज योग को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। जहां 60 के बाद लोग लाठी का सहारा लेकर चलने लगते हैं, वहीं योग करने से आप बिना किसी सहारे खुद के पैरों पर चल सकते हैं। चेयर पोज करने से शरीर में होने वाले दर्द से निजात पाया जा सकता है। इस आसन से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और शरीर में संतुलन बना रहता है। इस आसन से घुटनों व पैरों में दर्द की प्रॉब्लम भी नहीं होती। 

3. प्राणायाम 

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बुजुर्ग लोगों को रोजाना थोड़ी देर प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इससे दिमाग शांत रहता है, याद्दाश्त दुरुस्त रहती है। वहीं अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

Pic credit- freepik