Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन को स्वस्थ रखने से लेकर मुंहासे दूर करने तक, जानें नीम की पत्तियों के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 10:56 AM (IST)

    Neem Leaves Benefits नीम की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग सदियों के दवाओं के रूप में किया जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन पत्तों को इस्तेमाल करते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ये पत्तियां सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत गुणकारी होती हैं।

    Hero Image
    Neem Leaves Benefits: नीम की पत्तियां सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Neem Leaves Benefits: नीम की पत्तियां सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इन पत्तियों का उपयोग दवाओं के रूप में होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कहा जाता है कि रोजाना नीम के इस्तेमाल से शरीर को सभी प्रकार के संक्रमणों से छुटकारा मिल सकता है। ये पत्तियां  इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये पत्तियां सेहत के अलावा बाल और स्किन के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इन पत्तियों में  निमैंडियल, निनबिनेन और भी कई गुणकारी यौगिक होते हैं, जो रूसी को दूर करने और और मुंहासे को ठीक करने में मददगार हैं। तो आइए जानते हैं, नीम के पत्तियों के अनगिनत फायदे।

    इन्फेक्शन से बचाने में कारगर

    नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में ये पत्तियां आपको संक्रमण से बचाने में मदद करेंगी। मानसून में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल जरूर करें, इससे आप बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से दूर रहेंगे। इसके लिए आप रोजाना खाली पेट नीम की कुछ पत्तियां चबा सकते हैं।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

    डायबिटीज के मरीजों के लिए नीम की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं है। यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखता है। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो इन पत्तियों का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    दांतों के लिए गुणकारी

    नीम का इस्तेमाल सबसे ज्यादा टूथपेस्ट और फेसवॉश में किया जाता है। आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि दांत को मजबूत बनाने के लिए नीम का दातून काफी फायदेमंद होता है। यह कीटाणुओं से लड़ने और दांतों को कैविटी से दूर रखता है। जिससे आपके दांत हेल्दी रहते हैं। आप दांतों को साफ करने के लिए ब्रश की जगह नीम के दातुन का उपयोग कर सकते हैं।

    पाचन को स्वस्थ रखे

    नीम की पत्तियां पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करती हैं। ये पेट में होने वाले अल्सर, जलन, गैस जैसी समस्याओं को दूर करती हैं। जिससे पाचन स्वस्थ रहता है।

    डैंड्रफ से छुटकारा

    मानसून में ड्रैंड्रफ की समस्या आम है। इससे राहत पाने के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पत्तियां एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती हैं, जो डैंड्रफ के इलाज में सहायक है। इसके इस्तेमाल से बालों को भी मजबूती मिलती है।

    मुंहासे की समस्या दूर करे

    अगर आप त्वचा संबंधित समस्या मुंहासे, चकत्ते, खुजली आदि से परेशान हैं, तो नीम की पत्तियां ऐसी समस्याओं को दूर करने में कारगर होती हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik