Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raw Mango Benefits: गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है कच्चा आम, पेट की समस्याओं में मिलेगा आराम

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Mon, 18 Apr 2022 06:42 PM (IST)

    Raw Mango Benefits कच्चे आम का लगातार सेवन करने से आप पेट संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। गर्मी के इस मौसम में आम आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने में मदद कर सकता है।

    Hero Image
    Raw Mango Benefits: गर्मियों में कच्चे आम के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Mango Benefits: गर्मी का मौसम और आम का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। बहुत से लोग इस मौसम को आम के कारण ही पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा रहता है। आम में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर की तासीर को ठंडा करने में मदद कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लू से बचाव

    कच्चा आम तेज गर्मी के कारण होने वाले लू के प्रभाव को कम करता है। शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए कच्चे आम का सेवन किया जाता है। वर्कआउट के बाद यह सबसे अच्छा समर रिफ्रेशमेंट ड्रिंक है।

    इम्यूनिटी मजबूत

    कच्चे आम में विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके सेवन से आप गर्मियों में होने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।

    स्वस्थ दिल

    आम में मैंगिफेरिन नामक एक अनूठा एंटीऑक्सीडेंट होता है। मैंगिफेरिन कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और फैटी एसिड के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। कच्चा आम मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    कैंसर का खतरा कम

    कच्चा आम पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है। कच्चा आम शरीर की सूजन को कम करता है।

    चमकदार स्किन

    कच्चा आम आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा का भी खास ख्याल रखता है। कच्चे आम के सेवन से पिंपल्स, दाग धब्बे, रूखापन जैसी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    शरीर में पानी

    गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है लेकिन कच्चे आम के सेवन से आप इस समस्या से छूटकारा पा सकते हैं। इसके सेवन से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: freepik