रोज सुबह खाली पेट खा लें बस एक चम्मच घी, शरीर को मिलेंगे इतने फायदे कि हैरान हो जाएंगे आप
कहते हैं सुबह की शुरुआत अगर अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। अच्छी शुरुआत के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों को डाइट का हिस्सा बना लें। आज हम आपको रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रसोइयों में ऐसी कई चीजें पाई जाती हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती हैं। घी भी उन्हीं में से एक है। ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। इसकी अनूठी खुशबू और स्वाद हर व्यंजन को एक खास पहचान देते हैं। घी में हेल्दी फैट्स, विटामिन ए, डी, ई और के, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। घी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। घी त्वचा को नमी प्रदान कर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाता है। आयुर्वेद में भी घी का इस्तेमाल कई औषधीय गुणों के कारण किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगर सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खा लिया जाए तो सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं? अगर नहीं, तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
आज हम आपको अपने इस लेख में सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप इनके फायदाें के बारे में जान लेंगे ताे खुद को रोक नहीं पाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
पाचन को बनाए बेहतर
रोज सुबह एक चम्मच खाली पेट घी खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। दरअसल, देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो कि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की तरह काम करता है। ये आपके पाचन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
वजन कंट्रोल करे
घी आपके वजन को भी कम करने में मददगार होता है। बस सुबह इसे खाली पेट एक चम्मच ही खाएं। वजन कम करने के चक्कर में अगर आपने ज्यादा घी खा लिया तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
दिल को रखे स्वस्थ
घी हमारे दिल के लिए भी लाभकारी है। इनमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाते हैं। ये दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, यह सूजन भी कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।
यह भी पढ़ें: Pregnancy में आ रही है मुश्किल? न हों परेशान; आपके मां बनने का सपना पूरा करेंगे 3 योगासन
एनर्जी मिलती है
अगर आप एक चम्मच घी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपकी बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। दरअसल, घी फैटी एसिड से भरपूर होता है, जिसे पचाना बेहद आसान है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे एनर्जी मिलती है।
ग्लोइंग स्किन दिलाए
घी खाने से आपकी त्वचा में भी चमक आती है। घी में मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा के लिए काफी जरूरी होते हैं। इनके कारण स्किन हाइड्रेटेड रहती है और स्किन पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां आदि भी कम होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 30 मिनट की Swimming दिल-ओ-दिमाग में फूंक देगी जान, शरीर को मिलेंगे 7 बड़े फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।