Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजाना सुबह पिएं Beetroot Juice, कई स्वास्थ्य समस्याओं से होगी सुरक्षा

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 02:30 PM (IST)

    रोज सुबह की शुरुआत चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) पीकर करने से आपकी सेहत को काफी फायदा मिलेगा। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में हम चुकंदर के जूस के फायदों (Beetroot Juice Benefits) के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें क्यों पीना चाहिए चुकंदर का जूस।

    Hero Image
    चुकंदर का जूस पीना है सेहत के लिए फायदेमंद (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Beetroot Juice Benefits: चुकंदर अपने गाढ़े लाल रंग और पौष्टिकता के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो इसे सलाद की तरह खा सकते हैं, लेकिन आप चाहें, तो इसका जूस भी पी सकते हैं। रोज चुकंदर का जूस पीना आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इस आर्टिकल में हम चुकंदर के जूस के फायदों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है

    चुंकदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो हमारे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलता है और ब्लड वेसल्स को फैलाता है। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और बीपी भी नियंत्रित रहता है। इसलिए हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए चुकंदर का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है मखाना और दूध 

    एनीमिया से बचाता है

    चुकंदर में आयरन पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) बनाने में मदद करता है। आयरन हीमोग्लोबिन बनाता है, जिसकी मदद से रेड ब्लड सेल्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन लेकर जाते हैं, लेकिन आयरन की कमी की वजह से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और एनीमिया की समस्या हो सकती है। ऐसे में चुकंदर का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और एनीमिया से बचाव होता है।

    कोलेस्ट्रॉल कम होता है

    चुकंदर के जूस में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने से आर्टरीज ब्लॉक होने की समस्या कम होती है और साथ ही, दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसलिए चुकंदर का जूस पीने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम होता है।

    लिवर के लिए फायदेमंद

    चुकंदर का जूस लिवर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है, जिससे सूजन कम होती है। साथ ही, यह डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसलिए चुकंदर का जूस पीने से लिवर डैमेज का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

    वजन कम करने में मदद

    चुकंदर के जूस में कैलोरी काफी कम होती है और फैट्स भी नहीं होते। इसलिए इसे पीने से हेल्दी वजन मेंटेन करने में काफी मदद मिलती है।

    सूजन कम होती है

    चुकंदर के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर की सूजन कम होती है। इसे पीने से इंफ्लेमेटरी डिजीज से लड़ने में काफी मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Neha Dhupia ने एक साल में घटाया 23 किलो वजन, Weight Loss के लिए आपके भी काम आएंगे उनके बताए टिप्स