Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Health Tips: दूध के साथ कभी न खाएं ये चीज़ें, हो सकता है नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 10:23 AM (IST)

    Health Tips दूध सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे पीन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दूध के साथ कुछ फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।

    Hero Image
    Health Tips: दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध पीना पसंद नहीं करते। हालांकि आप दूध को कई तरह से खानपान की चीजों में शामिल कर सकते हैं। इसे शेक, स्मूदी और कई डिश में भी शामिल कर सेवन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिसका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए। जी हां, ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं, इन फूड्स के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.मछली का सेवन

    दूध के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके बारे में आपने तमाम तरह की धारणाएं सुनी होंगी। दरअसल, दूध की तासीर ठंडी होती है और मछली गर्म तासीर की होती है। अगर मछली और दूध का सेवन एक साथ करते हैं, तो पाचन में दिक्कत हो सकती है।

    Amla Juice Benefits: मिलावटी नहीं इस आसान तरीके से घर में बनाएं शुद्ध आंवला जूस और चमकाएं बाल और गाल एक साथ

    2.प्रोटीन युक्त फूड्स

    माना जाता है कि प्रोटीन और दूध को एक साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है और वजन भी बढ़ सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, प्रोटीन और दूध उन लोगों के लिए जरूरी है, जो बढ़ती उम्र में मसल्स बढ़ाना चाहते हैं।

    3.खट्टे फलों का सेवन

    दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध को में नींबू का रस मिलाने पर फट जाता है। ठीक इसी तरह यह सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, विटामिन-सी युक्त फूड्स का सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए, क्योंकि पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

    4.मूली का सेवन

    मूली की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका असर पाचन शक्ति पर पड़ता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Pic credit- freepik