Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Amla Juice Benefits: मिलावटी नहीं इस आसान तरीके से घर में बनाएं शुद्ध आंवला जूस और चमकाएं बाल और गाल एक साथ

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 06:57 AM (IST)

    Amla Juice Benefits आंवला जूस हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिेए कितना फायदेमंद होता है इससे तो आप वाकिफ होंगे ही लेकिन कई बार ये जूस पीने के बाद भी इसके फायदे नहीं मिलते। इसकी वजह है मार्केट का मिलावटी जूस तो घर में ऐसे बनाएं आंवले का जूस।

    Hero Image
    Amla Juice Benefits: आंवला जूस बनाने की विधि व फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Amla Juice Benefits: आंवले का जूस पीने में कसैला तो लगता है लेकिन यह कई रोगों को बिना दवा ठीक करने में कारगर है। इसमें कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स के साथ विटामिन सी और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन के साथ स्किन और बालों को भी हेल्दी रखते हैं। लेकिन कई बार हफ्ते या महीने भर भी जूस पीने के बाद इसका कोई खास असर नजर नहीं आता क्योंकि मार्केट में मिलने वाला जूस पूरी तरह से प्योर नहीं होता। तो अगर आप इसका जल्द से जल्द असर देखना चाहती हैं, तो घर में ही इसका जूस बनाएं। तो आइए जानते हैं इसकी विधि और बनाने का तरीका। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंवला जूस बनाने की दूसरी विधि 

    - 4 से 5 आंवला लेंगे। सबसे पहले इसे अच्छी तरह धो लें। काटने के बाद नहीं धोना है। वरना इसके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। अब इन्हें कद्दूकस कर लेंगे। 

    - सभी आंवलों को कद्दूकस करने के एक ग्लास में या जग में उतना पानी भरें जितना आपको पीना है। 

    - इसके बाद इस पानी में कद्दूकस किया हुआ आंवला डाल देंगे। साथ ही थोड़ा सा सा काला नमक भी।

    - काला नमक डालकर हम इसे मिक्स कर लें और आधे घंटे तक ढ़क कर रख दें।

    - आधे घंटे बाद जूस को छान लें। शुद्ध आंवला जूस तैयार है।

    आंवला जूस पीने के फायदे 

    1. आंवला जूस बेहद फायदेमंद होता है इसके सेवन से कई रोगों से बचे रह सकते हैं। 

    2. दिन में 1 गिलास आंवले का जूस पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

    3. हेल्थ के साथ ही आंवले का जूस पीने से त्वचा और बालों में भी निखार आता है।

    4. आंवले का जूस पीने से मोटपा भी कम होता है।

    5. आंवला का जूस ब्लड प्यूरीफाई भी करता है जिससे से खून साफ होता है और पेट से जुड़ी समस्एं दूर होती हैं। 

    6. आंवले का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। 

    7. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी आंवले का सेवन बेहद कारगर होता है क्योंकि आंवला शुगर को कंट्रोल में रखता है।

    Pic credit- freepik