Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arhar Dal Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ पाचन भी बेहतर रखती है अरहर दाल, जानें इसके गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 12:00 PM (IST)

    Arhar Dal Benefits अरहर दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें अन्य दालों के मुकाबले प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसके अलावा अरहर दाल में आयरन कैल्शियम मैग्नीशियम पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में अरहर दाल शामिल करते हैं तो आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

    Hero Image
    Arhar Dal Benefits: जानें अरहर दाल खाने के अनगिनत फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Arhar Dal Benefits: दाल हमारी डाइट का मुख्य हिस्सा है। इसमें प्रोटीन भरपूर होता है। पोषक तत्वों से भरपूर दाल आपको कई बीमारियों से बचाती है। दाल स्वादिष्ट होने के साथ कई गुणों से भरपूर होती है। सभी दालें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा अरहर दाल पसंद आती है। इसमें अन्य दालों के मुकाबले प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं, अरहर दाल खाने के फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजन घटाने में सहायक

    अगर आप नियमित रूप से अरहर दाल का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अरहर दाल के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ऑयली फूड्स खाने से बच सकते हैं।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

    अरहर दाल पोटैशियम से भरपूर होते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आप अपनी डाइट में अरहर का दाल जरूर शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर का लेवल सामान्य रहता है।

    पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

    अरहर दाल फाइबर का समृद्ध स्रोत है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। यह मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाती है। जिससे आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप अपनी डाइट में अरहर दाल जरूर शामिल करें। अरहर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत रखे

    अरहर दाल खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इस दाल में मौजूद मैग्नीशियम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

    डाइट में इस तरह शामिल करें अरहर दाल

    • अरहर दाल की खिचड़ी पचने में आसान होता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में मददगार है। इस खिचड़ी को आसानी से आप घर पर बना सकते हैं।
    • अरहर दाल का पानी भी पी सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चावल और रोटी के साथ गरमागरम अरहर दाल का आनंद ले सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik