Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benefits Of Kiwi: वजन कम करने के साथ पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है कीवी का सेवन, जानिए इसके अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 03:40 PM (IST)

    Benefits Of Kiwi कीवी का सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।

    Hero Image
    Benefits Of Kiwi: कीवी खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Kiwi: कीवी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। क्या आप जानते हैं, कीवी चीन का राष्ट्रीय फल है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन- ई, पोटैशियम और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं, कीवी के फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक

    कीवी में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे अपनी डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं।

    2.वजन कम करने में सहायक

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो किवी को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भूख लगने की प्रक्रिया को कम करता है। जिससे आप कम खाते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

    3.हार्ट के लिए फायदेमंद

    कीवी में पोटैशियम, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिससे आप हार्ट संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं।

    3.पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

    कीवी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।

    4.कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक

    शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है।

    5.बालों के लिए फायदेमंद

    कीवी विटामिन-ई, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

    6.इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायक

    कीवी में मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, नियमित रूप से कीवी का सेवन कर सकते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik