Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Celery Benefits: वजन कम करने से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, जानिए सेलेरी के हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 01:49 PM (IST)

    Celery Benefits सेलेरी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियां देखने में धनिया की पत्तियों जैसी होती है। खासकर इसका इस्तेमाल सूप जूस और खाने की गार्निशिंग के लिए किया जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इनमें मुख्य रूप से कैलोरी प्रोटीन फैट और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

    Hero Image
    Celery Benefits: सेलेरी के अनगिनत फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Celery Benefits: सेलेरी को अजमोद के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल सलाद या सूप के रूप में करते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। सेलेरी कई शारिरीक समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, इस जादुई जड़ी-बूटी के अनगिनत फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेलेरी के ये हैं फायदे

    वजन कम करने में मददगार

    सेलेरी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

    कब्ज की समस्या से राहत दिलाए

    सेलेरी यानी अजमोद पाचन संबंधी समस्या दूर करने में सहायक है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सेलेरी आपकी मदद कर सकता है। यह मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है, इससे आप कब्ज से राहत पा सकते हैं।

    हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

    जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए सेलेरी रामबाण का काम करता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करते हैं।

    तनाव से राहत दिलाने में मददगार

    यह तनाव से राहत दिलाता है और आपके दिमाग को शांत करने में मदद करता है। इसलिए शाम के नाश्ते या डिनर में सेलेरी जरूर शामिल करें, इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

    आंखों के लिए फायदेमंद

    सेलेरी में विटामिन-ए की मात्रा अधिक होती है। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके डंठल में भी यह पोषक तत्व पाया जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

    सेलेरी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    हड्डियों से संबंधित समस्याएं दूर करे

    जिन लोगों को हड्डियां संबंधित समस्याएं जैसे आर्थराइटिस के रोग हैं, उनके लिए सेलेरी बेहग कारगर नुस्खा हो सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

    इम्युनिटी बढ़ाने में करता है मदद

    कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आप इसे मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में सेलेरी शामिल कर सकते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। सेलेरी यानी अजमोद में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik