Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayurveda Tips: दूध के साथ इन 5 चीजों को न खाने की सलाह देता है आयुर्वेद!

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 12:49 PM (IST)

    Health Tips दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लोग खाने में दूध का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं दूध के साथ कौन-सी चीजें नहीं खाना चाहिए।

    Hero Image
    Health Tips:दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। दूध को और भी पौष्टिक बनाने के लिए लोग इसमें कई चीजें भी मिलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, आयुर्वेद में दूध के साथ कुछ चीजें खाने की मनाही होती है। कहा जाता है कि दूध पीने के बाद इन चीजों को खाने से पित्त दोष बढ़ता है। आइए जानते हैं दूध के साथ किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मछली और दूध से परहेज करें

    दूध की तासीर ठंडी होती है तो वहीं मछली की तासीर गर्म होती है। इसे एक साथ खाने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा चिकन और रेड मीट भी खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और ब्लोटिंग का भी सामना करना पड़ सकता है।

    केला और दूध खाने से बचें

    हम सभी जानते हैं कि दूध और केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप थकान महसूस करते हैं, तो अपनी डाइट में केला और दूध शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध और केला एक साथ खाने पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें:आयोडीन की कमी हो सकती है जानलेवा, नमक के अलावा इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    दही और दूध एक साथ न खाएं

    आयुर्वेद के अनुसार दूध और दही एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। अगर आप इसे एक साथ खाते हैं, तो आपका पेट खराब हो सकता है, इसलिए दूध-दही एक साथ खाने से परहेज करें।

    खट्टे फल

    दूध के साथ खट्टे फल कभी नहीं खाना चाहिए। इससे उल्टी या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। फल खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं खजूर, घुटनों में दर्द से लेकर कब्ज की समस्या होगी दूर!

    गुड़

    अक्सर लोग दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाते हैं। यह एक हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट के लिए हानिकारक बताया गया है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik