इन 6 लोगों को नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस, फायदे की जगह सेहत को हो जाता है नुकसान
गिलोय का जूस आयुर्वेद में अमृत के समान माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए लोग इसका जूस पीना इतना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को गिलोय नुकसान (Giloy Juice Side Effects) भी पहुंचा सकता है । आइए जानें किन लोगों (Giloy Juice Precautions) को गिलोय के जूस से परहेज करना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Giloy Juice Side Effects: गिलोय को आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई बीमारियों से बचाव में और उनके इलाज में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि लोग गिलोय के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय का जूस पीना सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता। जी हां, कुछ लोगों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए (Avoid Giloy Juice) वरना उनकी सेहत को फायदा तो कुछ नहीं, लेकिन नुकसान (Health Risks of Giloy) काफी हो सकते हैं। आइए जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस।
क्यों पिया जाता है गिलोय का जूस?
- इम्युनिटी बढ़ाता है- गिलोय शरीर की इम्यून पावर को बढ़ाता है, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
- बुखार में लाभकारी- गिलोय बुखार, खांसी और जुकाम में लाभकारी है।
- पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है- गिलोय पाचन तंत्र को दुरुस्त करके कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद- गिलोय त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गिलोय का जूस बॉडी के टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
- डायबिटीज में लाभकारी- गिलोय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें: कई बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेकेंगा गिलोय, 15 दिनों तक पिएं इसका जूस और फिर देखें कमाल
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस?
हालांकि गिलोय के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे नहीं पीना चाहिए।
- लो ब्लड प्रेशर के मरीज- गिलोय ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- डायबिटीज के मरीज- गिलोय ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सावधानी से लेना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सही मात्रा में न लेने पर हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाएं- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- लिवर की बीमारी के मरीज- लिवर की बीमारी के मरीजों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- ऑटोइम्यून डिजीज के मरीज- गिलोय इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसलिए ऑटोइम्यून डिजीज के मरीजों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- बच्चों को- बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बिना गिलोय नहीं देना चाहिए।
इसलिए गिलोय का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री और अन्य दवाओं के बारे में जानकर आपको सही सलाह दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आयुर्वेदिक गिलोय से बनने वाले फेस पैक देंगे आपको बेदाग निखार, जानें कैसे बनाएं इसके फेस पैक्स
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।