Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों वेट लॉस के बाद भी कुछ लोगों का बढ़ जाता है वजन? ये 5 कारण होते हैं जिम्मेदार

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 03:21 PM (IST)

    कई लोगों का वजन वेट लॉस करने के बाद और भी तेजी से बढ़ता है। यह समस्या काफी आम है और इसके पीछे काफी छोटे-छोटे कारण जिम्मेदार होते हैं। इन कारणों (Weight Gain Reasons) पर ध्यान देकर आप अपना वजन बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। आइए जानें किन वजहों से फिर से बढ़ने लगता है वजन।

    Hero Image
    किन कारणों से बढ़ने लगता है वजन? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन कम (Weight Loss) करना काफी मुश्किल होता है। लोग महीनों, कभी-कभी सालों की कड़ी मेहनत करके वेट लॉस होता है। लेकिन इसके बावजूद कई लोगों का वजन कुछ समय बाद फिर से बढ़ जाता है। यह समस्या कई लोगों के साथ होती है और कई बार तो पहले से भी ज्यादा वजन बढ़ जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, इसके पीछे कई कारण (Causes of Weight Gain) जिम्मेदार होते हैं, जिनमें लाइफस्टाइल और शारीरिक कारण भी जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में।

    शारीरिक कारण

    जब आप लंबे समय तक कैलोरी की कमी में रहते हैं, तो आपका शरीर इसे एक खतरे के संकेत के रूप में लेता है। यह एक सर्वाइवल मकेनिज्म है। इसके कारण-

    • लेप्टिन हार्मोन में कमी- लेप्टिन हार्मोन दिमाग को पेट भरा होने का संकेत देता है। वजन कम होने के साथ ही लेप्टिन का स्तर भी तेजी से गिरता है। इसके कारण आपको ज्यादा भूख लगती है और पेट भरा होने का अहसास कम होता है।
    • ग्रेलिन हार्मोन में बढ़ोतरी- यह भूख का हार्मोन है जिसे पेट रिलीज करता है। वजन घटाने के दौरान इसका स्तर बढ़ जाता है, जिससे आप लगातार भूखा महसूस करते हैं।
    • मेटाबॉलिक रेट में गिरावट- शरीर एनर्जी बचाने के लिए अपने बेसल मेटाबॉलिक रेट को कम कर देता है। यानी, आराम करते समय भी आपका शरीर पहले के मुकाबले कम कैलोरी जलाता है। इसका मतलब है कि वजन घटाने के बाद, उतनी ही कैलोरी खाने पर भी वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।

    शॉर्ट टर्म गोल

    बहुत से लोग वजन घटाने को एक "प्रोजेक्ट" के रूप में देखते हैं। वे कुछ महीनों के लिए स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट करते हैं। लेकिन एक बार वेट लॉस हो जाने के बाद वे अपनी पुरानी आदतों पर वापस लौट जाते हैं। इसके कारण घटाया गया वजन तेजी से वापस लौट आता है।

    इमोशनल रिएक्शन

    वजन घटाने की प्रक्रिया में अक्सर लोग अपने मनपसंद खाने को लंबे समय तक अवॉइड करते हैं। एक बार अपने वेट लॉस का लक्ष्य पूरा करने के बाद वे फिर से ओवरईट कर लेते हैं। इसके अलावा, तनाव, एंग्जायटी, उदासी या ऊब जैसी भावनाएं इमोशनल ईटिंग को ट्रिगर कर सकती हैं, जिससे वजन फिर से बढ़ने लगता है।

    गलत डाइटिंग प्लान

    वजन कम करने के लिए मार्केट में कई तरह की डाइट प्लान चलन में हैं। इनमें नो कार्ब डाइट, क्रैश डाइट जैसी कई डाइट शामिल हैं। लेकिन इन डाइट प्लान को लंबे समय तक फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही, कई बार लोग बिना अपनी शारीरिक जरूरतों को समझे कोई भी डाइट फॉलो करना शुरू कर देते हैं। जिसका नतीजा होता है कि उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। इस वजह से भी वजन बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें- बेली फैट कम करने के लिए करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, महीने भर में अंदर हो जाएगा पेट

    यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं कढ़ी पत्ते का पानी, सेहत की 5 परेशानियां हो जाएंगी दूर; मिलेंगे कई फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।