विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वजन कम करना है, तो रात के खाने से बाहर कर दें ये 5 चीजें; वरना कभी नहीं घटेगा पेट का मोटापा

Published: Tue, 27 Jan 2026 06:14 PM (IST)

वजन घटाने के लिए रात के खाने में कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी है। अक्सर लोग नाश्ता छोड़ देते ...और पढ़ें

डिनर में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? (Picture Courtesy: Freepik)

डिनर में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोग यह गलती करते हैं कि वे ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं और रात को पेट भरकर खा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना वेट लॉस को और भी मुश्किल बना सकता है। दरअसल, वजन कम करने के लिए आप रात के समय क्या खाते हैं और कितना खाते हैं इस पर ध्यान देना जरूरी है। 

इसलिए अगर आप जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो रहा, तो हो सकता है कि आपके डिनर में कुछ ऐसी चीजें शामिल हों जो आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर रही हैं। आइए जानें कौन-सी 5 चीजें हैं, जिन्हें वजन घटाने के लिए आपको रात के खाने से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।

सफेद चावल और रिफाइंड कार्ब्स

भारतीय घरों में रात को दाल-चावल खाना बहुत आम है, लेकिन सफेद चावल में सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। रात को इन्हें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जो फैट स्टोरेज को बढ़ावा देता है। अगर आप चावल के बिना नहीं रह सकते, तो इसकी मात्रा बहुत कम रखें।

Weight Loss (2)

(AI Generated Image)

तली-भुनी चीजें 

रात के समय समोसे, पकौड़े या पूरी-कचौड़ी जैसी तली हुई चीजें पचाना शरीर के लिए बहुत मुश्किल होता है। इनमें सैचुरेटेड फैट और कैलोरीज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। डिनर में भारी तेल वाला खाना खाने से न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि यह एसिडिटी और नींद में खलल का कारण भी बनता है।

मीठी चीजें और डेजर्ट 

डिनर के बाद मीठा खाने की क्रेविंग कई लोगों को होती है। लेकिन रात के समय चीनी खाना इंसुलिन लेवल को बढ़ा देता है। क्योंकि रात को हम कैलोरी बर्न नहीं करते, इसलिए यह एक्स्ट्रा चीनी सीधे पेट की चर्बी के रूप में जमा हो जाती है। अगर मीठा खाने का मन हो, तो गुड़ का एक छोटा टुकड़ा या थोड़ा सा फल लिया जा सकता है।

कैफीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स

रात के खाने के साथ या बाद में कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा या कॉफी पीने की आदत वजन घटाने के रास्ते में बड़ा रोड़ा है। सॉफ्ट ड्रिंक्स में लिक्विड कैलोरीज और शुगर बहुत ज्यादा होती है। वहीं, कैफीन आपकी स्लीप साइकिल को बिगाड़ देता है। खराब नींद सीधे तौर पर वजन बढ़ने और तनाव से जुड़ी होती है।

मैदा और फास्ट फूड

पिज्जा, पास्ता, नूडल्स या मैदे से बनी रोटियां डिनर में लेना वजन घटाने वालों के लिए सबसे बड़ी गलती है। मैदे में फाइबर नहीं होता और पेट में भारीपन पैदा करता है। यह मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, जिससे कैलोरी बर्न करना मुश्किल हो जाता है।



Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।