Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Workout for Calorie Burn: तेज़ी से कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो करें ये 5 एक्सरसाइज

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Wed, 18 Aug 2021 01:24 PM (IST)

    Workout for Calorie Burn तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए आप ऐसी एक्सरसाइज कीजिए जिससे आप जल्दी कैलोरी बर्न करके अपना मोटापा कंट्रोल कर सके। एक हफ्ते में यादि एक किलो वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको प्रति दिन 500-1000 कैलोरी बर्न करने की जरूरत होगी।

    Hero Image
    साइकिलिंग करके और रस्सी कूदकर आप तेजी से कैलोरी को बर्न कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हम खाने के इतने शौकीन होते जा रहे हैं कि ज़ुबान के स्वाद के खातिर हाई कैलोरी फूड तक खाने के आदि हो जाते हैं। हाई कैलोरी फूड ना सिर्फ मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों की गिरफ्त में भी धकेल देते हैं। एक दिन में एक वयस्क को 2500 कैलोरी और महिला को कम से कम 2000 कैलोरी लेने की जरूरत होती है। लेकिन हमारा खान-पान ऐसा हो गया है कि हम एक दिन में इससे ज्यादा ही कैलोरी का सेवन कर लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वज़न को मेनटेन रखने के लिए कैलोरी को बर्न करना बेहद जरूरी है। हाई कैलोरी युक्त डाइट आपका वज़न बढ़ा सकती है। आप बढ़ते वज़न से परेशान हैं तो आप रोज जितनी कैलोरी लेते हैं उतनी ही खपत भी करें। एक हफ्ते में यादि एक किलो वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको प्रति दिन 500-1000 कैलोरी बर्न करने की जरूरत होगी। तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए आप ऐसी एक्सरसाइज का सहारा लें, जिनकी मदद से आप जल्दी कैलोरी बर्न करके अपना मोटापा कंट्रोल कर सके। आइए 5 ऐसी एक्सरसाइज़ के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होगी।

    कैलोरी बर्न करने के लिए साइकिल चलाएं:

    साइकिलिंग करके आप तेजी से कैलोरी को बर्न कर सकती है। एक घंटे साइकिलिंग करने से आप कम से कम 483 कैलोरी कम कर सकती हैं। कैलोरी बर्न करने के लिए साइकिल चलाने की गति और दूरी दोनों मायने रखती है।

    कैलोरी बर्न करने के लिए सीढ़ियां चढ़ें:

    तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए आप लिफ्ट का सहारा लेने के बजाय सीढ़ी चढ़े।

    सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने से आप प्रत्येक घंटे में लगभग 850 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

    कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो वज़न उठाकर चलें:

    तेजी से कैलोरी बर्न करन चाहते हैं तो आप हाथ में कुछ वज़न उठाकर चलें आप तेजी से कैलोरी बर्न कर सकते हैँ। अगर आप एक बार में साढ़े चार किलो तक वजन उठा कर चलते हैं तो आप 415 कैलोरी कम करते हैं।

    स्विमिंग से करें तेजी से कैलोरी बर्न:

    स्विमिंग वजन कंट्रोल करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए आप स्विमिंग करने के तरीके जैसे ब्रेस्टस्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई को आज़मा सकते हैं। स्विमिंग के इन तरीकों से आप 500 से 700 तक कैलोरी आसानी से बर्न कर सकते हैं।

    रस्सी कूदे:

    रस्सी कूदना बेशक आपका बचपन का शौक रहा होगा,लेकिन अभी आप मोटे हो गए है तो इस शौक को दोबारा अपनाएं। रस्सी कूद कर आप तेजी से कैलोरी बर्न करेंगे साथ ही आप फिट भी रहेंगे। रस्सी कूदने से मांसपेशियां मजबूत होती है, शरीर में रक्त प्रवाह सही रहता है। अगर आप रोजाना 30 मिनट तक रस्सी कूदते हैं तो 650 कैलोरी आसानी से बर्न कर सकते हैं।