दिनभर एक्टिव बने रहने के लिए रोज सुबह उठते ही करें ये 3 एक्सरसाइज, छू भी नहीं पाएगी थकान और कमजोरी
क्या आप जानते हैं अगर आप रोज सुबह उठकर बस 3 एक्सरसाइज (Morning Exercises) कर लें तो आपकी सेहत को कितना फायदा मिल सकता है। दरअसल ये तीन एक्सरसाइज थकान दूर करने और बॉडी एक्टिव बनाए रखने में काफी मदद करती हैं। आइए जानें रोज सुबह उठकर थकान दूर करने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करना फायदेमंद है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत अगर सही तरीके से की जाए, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने मॉर्निंग रूटीन में ऐसे कामों को शामिल करें, जो हमें एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहने में मदद करें। एक्सरसाइज (Morning Exercise) इसमें काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
रोज सुबह उठकर अगर आप एक्सरसाइज करना शुरू कर दें, तो न सिर्फ आपका शरीर एक्टिव रहेगा, बल्कि मूड भी फ्रेश होगा। आज हम आपको 3 ऐसी एक्सरसाइज (Best Morning Exercises) के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुबह उठते ही करने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार योग का एक बेहतरीन योगासन है, जो पूरे शरीर को एक्टिवेट करता है। इसमें 12 आसन होते हैं, जो शरीर की सभी मांसपेशियों को स्ट्रेच और स्ट्रेंथन करते हैं। इस आसन को करने से पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान दूर होती है।
कैसे करें?
- सुबह खुली हवा में खड़े होकर हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़ें।
- गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे की ओर स्ट्रेच करें।
- सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और हाथों से पैरों के पंजे छूने की कोशिश करें।
- इसके बाद दाएं पैर को पीछे ले जाएं और गहरी सांस लें।
- इसी तरह बाएं पैर को भी पीछे ले जाकर प्लैंक पोजीशन में आएं।
- धीरे-धीरे घुटने, छाती और ठुड्डी को जमीन से लगाएं।
- फिर सांस लेते हुए भुजंगासन करें।
- अंत में अधोमुख श्वानासन डाउनवर्ड डॉग करें और फिर वापस सीधे खड़े हो जाएं।
यह भी पढ़ें- सेकंड हार्ट कहलाते हैं काफ मसल्स, इन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए करें ये 5 सिंपल एक्सरसाइज
कार्डियो एक्सरसाइज (जंपिंग जैक या स्पॉट जॉगिंग)
सुबह की शुरुआत अगर कार्डियो एक्सरसाइज से करें, तो दिल की धड़कन तेज होती है और शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है। इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है, वजन कम करने में मदद मिलती है और मूड भी फ्रेश होता है।
कैसे करें?
- जंपिंग जैक- सीधे खड़े होकर पैरों को फैलाते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं और फिर वापस नॉर्मल पोजिशन में आएं। इसे 2-3 मिनट तक दोहराएं।
- स्पॉट जॉगिंग- एक ही जगह पर दौड़ने जैसी मूवमेंट करें। 5 मिनट तक इसकी प्रैक्टिस करें।
प्लैंक
प्लैंक एक सिंपल लेकिन बेहद असरदार एक्सरसाइज है, जो कोर मसल्स को मजबूत बनाती है। इस एक्सरसाइज से कमर और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ पोस्चर में सुधार होता है और स्टैमिना भी बढ़ता है।
कैसे करें?
- पेट के बल लेट जाएं और कोहनियों को जमीन पर रखें।
- शरीर को सीधा रखते हुए पंजों के बल उठें।
- 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस पोजीशन में रहें।
यह भी पढ़ें- Treadmill vs Outdoor Running: ज्वाइंट्स के लिए दोनों में से क्या है बेहतर? यहां जान लें जरूरी बात
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।