एक दो नहीं पूरे 10 फायदे देता है केसर का पानी, राेज सुबह पिएंगे तो टनाटन रहेगी सेहत
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह केसर का पानी (Benefits of Saffron Water) पीना चाहिए। यह इम्युनिटी बढ़ाने पाचन सुधारने त्वचा निखारने और दिल को स्वस्थ रखने सहित कई रूप में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो इसे अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। केसर एक बेहद कीमती और औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से सेहत और सौंदर्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। भारत में केसर की खेती जम्मू कश्मीर में की जाती है। इसके अलावा, विश्व के कई देशों में केसर की पैदावार होती है। इसका Scientific Name क्रोकस सैटाइवस है। बाजारों में केसर बहुत महंगा मिलता है।
आयुर्वेद में केसर को औषधि का दर्जा प्राप्त है। ये सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आमतौर पर केसर को दूध में मिलाकर पिया जाता है। इसके अलावा, केसर का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको केसर का पानी पीने के जबरदस्त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-
इम्युनी बूस्टर है केसर का पानी
केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोज सुबह केसर का पानी पीने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।
त्वचा को निखारे
अगर आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाना चाहती हैं तो आपको रोज सुबह केसर का पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं और दाग-धब्बे दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा स्किन को हाइड्रेट भी करते हैं।
पाचन तंत्र को सुधारे
केसर प्राकृतिक रूप से पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। सुबह केसर का पानी पीने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह पेट की जलन और एसिडिटी को भी दूर करने में मदद करता है।
दिल को रखे सेहतमंद
केसर में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ये दिल को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
यौन शक्ति बढ़ाए
केसर का पानी पीने से यौन शक्ति बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी दूर होती है। साथ ही केसर पानी के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है। इसके लिए पुरुषों के लिए केसर किसी वरदान से कम नहीं है।
मूड को सुधारे
आज कल मूड स्विंग की समस्या आम हो गई है। इससे हर कोई प्रभावित हो रहा है। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। केसर का पानी मूड स्विंग की समस्या को दूर करता है। इससे मूड सही रहता है। आपमें ताजगी भी बनी रहती है।
वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो केसर का पानी आपकी मदद कर सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बचे रहते हैं।
यह भी पढ़ेंं: Kesar Water Benefits: सेहत और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है केसर का पानी, जानें इसके 5 फायदे
दूर करे नींद की समस्या
अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती है तो आपको केसर का पानी जरूर पीना चाहिए। केसर में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो नींद न आने की समस्या को दूर करते हैं।
हार्मोन बैलेंस करे
केसर महिलाओं में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह पीरियड्स के दौरान ऐंठन को कम करने और हार्मोनल असंतुलन से होने वाली समस्याओं को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
हड्डियों के लिए भी फायदेमंद
केसर में कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। अगर आप नियमित रूप से केसर का पानी पीते हैं तो जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन से लेकर हेल्दी हार्ट तक, गुलाबी चाय पीने से मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे
यह भी पढ़ें: लेमनग्रास की चाय पीने के 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, स्ट्रेस-डिहाइड्रेशन को पल में करती है दूर
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।