Sheetala Ashtami 2025: 5 चीजों के भोग से करें मां शीतला को प्रसन्न, बरसेगा देवी मां का आशीर्वाद
हर साल होली के सातवे और आठवें दिन शीतला सप्तमी (Sheetala Ashtami Bhog 2025) या अष्टमी मनाई जाती है। यह पर्व कई मायनों में खास होता है और मुख्य रूप से ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत त्योहारों का देश है। यहां हर दिन कोई न कोई खास पर्व या त्योहार मनाया जाता है। बीते दिनों देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और अब शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami 2025) मनाई जाएगी। इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। चैत्र मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। इस बार 21 और 22 मार्च को शीतला सप्तमी और अष्टमी (Sheetala Ashtami Bhog) की पूजा की जाएगी।
क्यों करते हैं व्रत-पूजा
हर साल होली के बाद यह पर्व मनाया जाता है। इस दिनों व्रत रखा जाता है और माता शीतला ही पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि यह व्रत महिलाएं अपने बच्चों की सलामती और घर-परिवार की खुशियों के लिए रखती हैं। इसे कई नामों से जाना जाता है। देश के कई हिस्सों में इसे बसौड़ा, बासौड़ा और बसियौरा भी कहा जाता है।
खाते हैं बासी खाना
ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन मां शीतला को बासी खाने का भोग लगाते हैं और पूरे दिन यही बासी खाना खाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए एक दिन पहले ही भोग और प्रसाद तैयार किया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 5 भोग के बारे में, जिन्हें आप माता शीतला (Sheetala Ashtami Bhog List) को चढ़ाने के लिए घर पर तैयार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है एवोकाडो, 3 तरीकों से बनाएं इसे अपनी डाइट का हिस्सा
दाल का हलवा
शीतला सप्तमी या अष्टमी पर आप देवी मां को मूंग दाल का हलवा भोग में लगा सकते हैं। इस हलवे को बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है, लेकिन इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए मूंग की दाल को पानी में भिगोकर रखें और फिर पीसकर इसे देसी घी और चाशनी में पकाएं और फिर सूखे मेवे से गार्निश करें।
बिना नमक की पूड़ी
इस दिन भोग के लिए आप बिना नमक वाली पूड़ी भी बना सकते हैं। इसे बनाकर रखना आसान होता है और यह जल्दी खराब भी नहीं होती है। इसे बनाने के लिए आटे में अजवाइन डालकर गूंथें और कड़ाही में तेल गरम करें। फिर इसमें एक-एक कर पूड़ियां डालें और तलें। ये अजवाइन की पूड़ियां ठंडी भी स्वादिष्ट लगती हैं।
पुए
पुए या गुलगुले लगभग हर त्योहार और पर्व पर बनाए जाते हैं। शीतला सप्तमी या अष्टमी के मौके पर भी आप इसे बना सकते हैं। यह आटे से तैयार किए जाते हैं, तो खाने में ठंडे भी टेस्टी लगते हैं। इसे बनाने के लिए गेंहू के आटे में शक्कर और इलायची पाउडर डालकर पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। फिर तेल गर्म करें और इस घोल से पकौड़े की तरह पुए बनाकर अच्छे से तल लें।
मीठे चावल
शीतला सप्तमी या अष्टमी पर आप देवी मां को मीठे चावल भी भोग में लगा सकते हैं। इन्हें बनाने में चावल में 4-5 केसर के छल्ले, इलायची पाउडर, चुटकीभर हल्दी या खाने वाला पीला कलर और घी डालकर एक साथ पकाएं। आप इसमें जरूरत के मुताबिक चीनी और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
दही चावल
शीतला अष्टमी की पूजा में अक्सर माता शीतला को ठंडी चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आप भोग की लिस्ट में दही चावल भी शामिल कर सकते हैं। सादे चावल और दही बनाने में आसान और इसे आप चीनी डालकर भोग भी लगा सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।