Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में रहना है कूल और रिफ्रेशिंग, तो इस रेसिपी से बनाएं ताजे आमों का रसीला आमरस

    गर्मियों में आम खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है। फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। लोग इसे कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे सीधा काटकर खाते हैं तो वहीं कुछ इसकी आइसक्रीम भी पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को आमरस (aamras recipe) भी काफी पसंद होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Thu, 17 Apr 2025 03:36 PM (IST)
    Hero Image
    ऐसे में बनाएं घर पर स्वादिष्ट आमरस (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का सीजन यानी आम ही आम। यह मौसम आम के दीवानों के लिए बेहद खास होता है। फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है और यही वजह है कि भारत में आमों की एक नहीं कई किस्मे मिलती हैं। लोग अपनी पंसद के मुताबिक इन आमों को खाते हैं। स्वाद में बेहतरीन आम सेहत के लिए भी काफी शानदार होता है। साथ ही इसे खाया भी कई तरीकों से जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ लोग इसे सीधा काटकर खाते हैं, तो कुछ इससे बना मैंगोशेक पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग इससे बनी आइसक्रीम भी बड़े चाव से खाते हैं। हालांकि, इन सबके अलावा लोग आम से बना आमरस भी काफी पसंद करते हैं। यह भारत में गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एक ड्रिंक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग आमरस-

    यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा केमिकल वाला आम! 7 तरीकों से करें पहचान

    सामग्री

    • 2-3 पके हुए आम (अल्फांसो, केसर या कोई भी मीठा-रसदार आम)
    • स्वाद के लिए चीनी या गुड़ (आम की मिठास के आधार पर)
    • एक चुटकी इलायची पाउडर
    • केसर के कुछ रेशे
    • दूध या पानी
    • गार्निश करने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले आमों को अच्छी तरह से धो लें। फिर उन्हें छीलें और पल्प को टुकड़ों में काटकर बीज निकाल दें।
    • अब आम के टुकड़ों को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डालें।
    • फिर आमों को चखें और अगर वे पर्याप्त मीठे नहीं हैं, तो अपने स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालें।
    • इसके बाद अगर आप चाहें, तो एक चुटकी इलायची पाउडर और केसर के कुछ रेशे डालें।
    • अब आमों और अन्य सामग्रियों को तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक स्मूद, बिना किसी गांठ वाली प्यूरी न मिल जाए।
    • अगर आमरस बहुत गाढ़ा है, तो आप अपनी मनचाही स्थिरता के लिए थोड़ा दूध या पानी मिला सकते हैं।
    • तैयार आमरस को एक कटोरे या कंटेनर में डालें और इसे ढक दें। फिर कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक फ्रिज में रखें। आमरस ठंडा होने पर सबसे अच्छा लगता है।
    • ठंडे आमरस को अलग-अलग बाउल में डालें और कटे हुए मेवे से गार्निश करें।

    आम के फायदे

    • आम में विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।
    • आम पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें एमाइलेज नामक डाइजेस्टिव एंजाइम्स का एक ग्रुप होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
    • इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को आराम देकर हार्ट हेल्थ बेहतर करने में मदद करते हैं। साथ ही वह लो ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दूर करता है।
    • आम को डाइट में शामिल करने से एनीमिया, कोलेरा या टीबी जैसी समस्याओं से बचाता है।
    • एक अध्ययन में पता चला है कि खाना खाने से पहले आम खाने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

    यह भी पढ़ें-  गर्मी की मार से बचाकर शरीर को ठंडा और तरोताजा रखेगी Lemon Iced Tea, इस रेसिपी से झटपट करें तैयार