Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं पंजीरी का भोग, बेहद आसान है रेसिपी

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 04:00 PM (IST)

    एकादशी (Ekadashi 2025) का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उपवास भी करते हैं। एकादशी पर धनिया पंजीरी का खास महत्व होता है। माना जाता है कि भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग (Ekadashi Bhog) काफी पसंद है। इस आर्टिकल में हम धनिया पंजीरी बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं। आइए जानें।

    Hero Image
    Ekadashi 2025 Bhog: पापमोचनी एकादशी पर लगाएं धनिया पंजीरी का भोग

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत अहम माना जाता है। मार्च की 25 तारीख को पापमोचनी एकादशी (Papmochni Ekadashi 2025) है, जिसका काफी महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खास भोग (Ekadashi Bhog) लगाया जाता है, जिसमें धनिया की पंजीरी (Dhaniya Panjiri For Ekadashi) एक अहम प्रसाद के रूप में तैयार की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनिया की पंजीरी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी काफी है। एकादशी के दिन इस प्रसाद (Ekadashi Bhog) को बनाने और भगवान विष्णु को अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें आशीर्वाद मिलता है। यह प्रसाद सात्विक होता है और इसे बनाने की विधि भी काफी आसान है। आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भोग के लिए धनिया की पंजीरी कैसे बनाई जाती है (Dhaniya Panjiri Recipe)।

    धनिया की पंजीरी कैसे बनाएं? (Dhaniya Panjiri Recipe)

    सामग्री-

    • 1 कप धनिया के बीज (साबुत धनिया)
    • 1/2 कप गुड़
    • 1/4 कप घी
    • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    • थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ नारियल 
    • कुछ किशमिश और बादाम (सजावट के लिए)

    यह भी पढ़ें: संतान की अच्छी सेहत के लिए पापमोचनी एकादशी पर करें इस स्तोत्र का पाठ

    बनाने की विधि-

    • सबसे पहले धनिया के बीजों को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर इन्हें किसी साफ कपड़े पर फैला कर धूप में सुखाएं। धनिया के बीज पूरी तरह से सूख जाने चाहिए, ताकि वे आसानी से पिस सकें।
    • एक कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालें और उसमें सूखे हुए धनिया के बीजों को डालकर भूनें। धनिया को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसकी खुशबू न आने लगे और वह हल्का सुनहरा हो जाए। ध्यान रखें कि धनिया जले नहीं, वरना इसका स्वाद खराब हो सकता है।
    • भुने हुए धनिया को ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सर या ग्राइंडर में पीस लें। धनिया को बारीक पाउडर के रूप में पीसना चाहिए। यदि आप चाहें, तो इसमें थोड़ा-सा कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिला सकते हैं, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देगा।
    • अब को भी बारीक पीस लें।
    • एक बड़े कटोरे में पिसा हुआ धनिया, गुड़ का पाउडर, इलायची पाउडर और बचा हुआ घी डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण को हाथों से मलकर अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि सभी सामग्रियां आपस में अच्छी तरह मिल जाएं।
    • पंजीरी को एक साफ और सूखे बर्तन में निकाल लें। इसे किशमिश और बादाम से सजा सकते हैं। यह प्रसाद भगवान विष्णु को भोग लगाने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: पापमोचनी एकादशी पर करें इन खास चीजों का दान, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी