विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri 2024 Day 5: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को भोग लगाएं केले का हलवा, बेहद आसान है रेसिपी

Published: Sun, 06 Oct 2024 12:39 PM (GMT+05:30)

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों ...और पढ़ें

Navratri 2024 Day 5: नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को लगाएं केले के हलवे का भोग (Image Source: jagran.com)
Navratri 2024 Day 5: नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को लगाएं केले के हलवे का भोग (Image Source: jagran.com)

HighLights

  1. शारदीय नवरात्र का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है।
  2. इस दौरान भक्त देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं।
  3. नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन (Navratri 2024 Day 5) भक्त मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। इनका स्वरूप शांति और सुख का प्रतीक है। मान्यता है कि मां स्कंदमाता को केले का भोग (Navratri Special Bhog) लगाना काफी शुभ होता है। ऐसे में, इस आर्टिकल में हम आपको केले का हलवा बनाने की एकदम सिंपल रेसिपी (Banana Halwa Recipe) शेयर कर रहे हैं, जो न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी है। आइए जानें।

केले का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • पके हुए केले - 6-7 (मीडियम शेप के)
  • चीनी - 1 कप
  • दूध - 1/2 कप (ऑप्शनल)
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • देसी घी - 1/2 कप

यह भी पढ़ें- पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं मोहनथाल का भोग, नोट करें आसान रेसिपी

केले का हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले सभी केलों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर एक नॉन-स्टिक पैन में देसी घी गर्म करें।
  • अब केले के टुकड़ों को देसी घी में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसके बाद भूने हुए केलों में चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अगर आप हलवे को ज्यादा गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा-सा दूध डाल सकते हैं।
  • इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि केले पूरी तरह से गल न जाएं और एक गाढ़ा मिश्रण तैयार न हो जाए।
  • बस फिर आखिर में, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब तैयार हलवे को कटे हुए काजू-बादाम से सजाकर मां स्कंदमाता को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें- बिना लहसुन-प्याज की ग्रेवी बनाने के लिए अपनाएं 5 टिप्स, स्वाद और रंगत में भी नहीं रहेगी कोई कमी