विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं मोहनथाल का भोग, नोट करें आसान रेसिपी

Published: Sat, 05 Oct 2024 04:18 PM (IST)

पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi 2024) इस बार 13 अक्टूबर रविवार के दिन है। इस खास मौके पर अगर आप भी ...और पढ़ें

Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए बनाएं स्पेशल मोहनथाल (Image Source: Instagram)
Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए बनाएं स्पेशल मोहनथाल (Image Source: Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi 2024), हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत दशहरे के अगले दिन आता है और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भक्तगण व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विशेष भोग लगाते हैं। ऐसे में, इस पावन अवसर पर अगर आप भी भगवान विष्णु के लिए कुछ खास भोग (Lord Vishnu Bhog) बनाना चाहते हैं, तो मोहनथाल एकदम बेस्ट है। ये एक स्वादिष्ट गुजराती मिठाई है जिसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानें।

मोहनथाल बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन - 2 कप
  • दूध - 3 टेबलस्पून
  • देसी घी - 1/2 कप
  • चीनी - 1 कप
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • सूखे मेवे (काजू, बादाम) - सजाने के लिए

यह भी पढ़ें- कब है आश्विन माह की पापांकुशा एकादशी? 

मोहनथाल बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे कि बेसन जल न जाए।
  • इसके बाद भूने हुए बेसन में दूध डालकर तब तक मिलाएं जब तक बेसन में दूध पूरी तरह से मिल न जाए।
  • फिर एक अलग पैन में चीनी और थोड़ा-सा पानी डालकर चाशनी बना लें। चाशनी को एक तार की चाशनी की तरह गाढ़ा होने दें।
  • अब भूने हुए बेसन में चीनी की चाशनी और देसी घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक यह दानेदार न हो जाए।
  • आखिर में, इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • फिर मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें और इसके बाद मोहनथाल को मनचाहे आकार में काट लें और सूखे मेवों से सजाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi के दिन इन मंत्रों के जप से जीवन को बनाएं खुशहाल