Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ इडली-डोसा ही नहीं, ये 5 साउथ इंडियन ड‍िशेज भी हैं बेहद स्वादिष्ट; मानसून में जरूर करें ट्राई

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 03:21 PM (IST)

    बारिश के मौसम में कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। नॉर्थ इंडिया में पकौड़े और चाय पसंद किए जाते हैं तो साउथ इंडियन डिशेज भी क‍िसी से कम नहीं हैं। ये बनाने में आसान और हेल्दी भी होते हैं जो मानसून के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं।

    Hero Image
    मानसून में बनाएं ये साउथ इंडियन ड‍िशेज (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। बारिश का मौसम आते ही खाने-पीने की पसंद भी बदल जाती है। इस समय लोग कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला खाना खाना पसंद करते हैं। नॉर्थ इंडिया में मानसून के दौरान पकौड़े और चाय का कॉम्बिनेशन सबसे अच्‍छा माना जाता है। तो वहीं साउथ इंडियन डिशेज भी क‍िसी मामले में कम नहीं हैं। इडली, उपमा, रसम या फिर वेजिटेबल स्टू जैसे रेस‍िपीज न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि ये आसानी से डाइजेस्‍ट भी हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें क‍ि बारिश के मौसम में पेट को हल्का रखना जरूरी होता है। ऐसे में साउथ इंडियन फूड्स से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। खास मसाले और कढ़ी पत्ते की खुशबू के साथ नारियल का हल्का-सा फ्लेवर बारिश का मजा दोगुना कर सकता है। इन्हें बनाना न स‍िर्फ आसान है, बल्कि ये हेल्दी भी होती हैं। अगर आप भी इस बारिश के मौसम में कुछ अलग और लाइट बनाने की सोच रहीं हैं तो साउथ इंडियन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें। ये आपके मानसून को और भी खास बना देंगी। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको साउथ इंड‍िया की कुछ ड‍िशेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    मेदु वड़ा

    कन्नड़ में 'मेदु वड़ा' का मतलब नरम होता है। ये वड़ा बाहर से क्र‍िस्‍पी तो अंदर से नरम होता है। इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है। इस कुरकुरी, गोल और छेद वाली डिश को उड़द दाल से बनाया जाता है। आप इसे मानसून में बनाएंगी तो मौसम का मजा दोगुना हो जाएगा।

    रवा इडली

    मानसून में कुछ हल्‍का खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में रवा इडली एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। ये झटपट बनने वाली डिश होती है। इसे सूजी, दही और हल्के मसालों से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। आप इसे नाश्‍ते में या फ‍िर लंच ड‍िनर, कभी भी बना सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: मानसून में बच्चों के टिफिन में जरूर रखें 4 टेस्‍टी ड‍िशेज, मिनटों में चट होगा लंच; हेल्‍दी रहेंगे क‍िड्स

    उत्‍तपम

    ये डोसे की तरह ही होता है लेक‍िन ये थाेड़ा मोटा होता है और इसमें ढेर सारी सब्‍ज‍ियों का इस्‍तेमाल होता है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। ये एक हेल्‍दी ऑप्‍शन है। इसे आसानी से बनाकर तैयार क‍िया जा सकता है।

    अव‍ियल

    ये केरल में बनने वाली एक खास ड‍िश है। बारिश के दिनों में ये खूब खाई जाती है। इसे रतालू, कच्चे केले, बीन्स और गाजर के साथ बनाया जाता है। इसे चवाल या फ‍िर पराठे के साथ खाया जा सकता है।

    लेमन राइस

    साउथ इंडिया की सबसे पसंदीदा डिशेज में से लेमन राइस एक है। लेमन राइस खाने में हल्की, तीखी और जल्दी बनने वाली एक डिश होती है। इसे बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई पसंद करता है।

    य‍ह भी पढ़ें: टेस्टी भी, ट्रेंडी भी! सावन में घेवर कैसे बना फेवरेट डि‍जर्ट? जानें इस देसी म‍िठाई की द‍िलचस्‍प कहानी

    comedy show banner
    comedy show banner