Move to Jagran APP

अमेज़न फ्रेश के साथ सर्दियों में बनाएं 5 आसान व्यंजन, मिलेंगे स्वाद और सेहत दोनों के फायदे

अगर आपने कोई खास रेसिपी बनाने का मन बना लिया है तो इसमें उपयोग होने वाले सामग्री की लिस्ट को Amazon Fresh से आसानी से खरीद सकते हैं। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपके किचन की सभी जरूरतों को पूरा करता है। यहां खाने-पीने की चीजों के ढेरों विकल्प मिलेंगे। आप यहां चावल से लेकर आटा और दाल तेल से लेकर मसाला ब्रेड से लेकर डेयरी प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Ruhee ParvezPublished: Mon, 11 Dec 2023 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2023 02:54 PM (IST)
अमेज़न फ्रेश के साथ सर्दियों में बनाएं 5 आसान व्यंजन, मिलेंगे स्वाद और सेहत दोनों के फायदे

ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। मौसम के साथ-साथ हमारी दिनचर्या और आदतें भी बदलती जा रही हैं। सर्दियों का मौसम आने के साथ ही, हमारे पास अनेक स्वादिष्ट रेसिपीज़ हैं जो इस मौसम को और भी मज़ेदार बना देती हैं। सर्दियों की ठंडक में, हम ताज़गी और विटामिन से भरपूर आहार पसंद करते हैं। मौसम के इस बदलाव में, पकोड़ा, समोसा, मोमोज़ जैसे स्नैक्स का आनंद लेना आम होता है, साथ ही अंडे की भुर्जी, फिश करी, और बटर चिकन भी रुचिकर होते हैं।

loksabha election banner

अगर आपने कोई खास रेसिपी बनाने का मन बना लिया है, तो इसमें उपयोग होने वाले सामग्री की लिस्ट को Amazon Fresh से आसानी से खरीद सकते हैं। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो आपके किचन की सभी जरूरतों को पूरा करता है। आपको यहां खाने-पीने की चीजों के ढेरों विकल्प मिलेंगे। आप यहां चावल से लेकर आटा और दाल, तेल से लेकर मसाला, ब्रेड से लेकर डेयरी प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। अगर आप फ्रेश फ्रूट और वेजिटेबल की तलाश में हैं, तो Amazon Fresh आपके लिए इसकी भी व्यवस्था करता है। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर जितने भी प्रोडक्ट्स हैं, उस पर भारी वैल्यू ऑफर्स मिल रहे हैं। साथ ही, स्लॉट के मुताबिक डिलीवरी का ऑप्शन भी।

आइए जानते हैं क्लासिक सर्दी की रेसिपीज

मूंग की दाल का हलवा

सर्दियों में मीठी चीज खाने का मन करे तो मूंग की दाल का हलवा कौन भूल सकता है। यह ज्यादातर लोगों की पसंदीदा डिश है। यह मुख्य रूप से मूंग की दाल, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनता है। यह हलवा कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जो सेहत के लिए सही है और शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है। इसमें पड़ने वाले इंग्रीडिएंट्स जैसे कि बादाम, घी, दूध Amazon Fresh से डिस्काउंट पर आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको गाजर का हलवा पसंद है, तो आप उसके सामाग्रियों की भी यहां खरीद सकते हैं।

बेबी कॉर्न सूप

आप इस सूप को कई तरह से बना सकते हैं। ज्यादातर लोग इसे कॉर्न के साथ मशरूम, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च के साथ बनाते हैं। यह सर्दियों के मौसम के लिए एक पर्फेक्ट फूड है। इस सूप को पीने से आपकी बॉडी को गर्मी मिलेगी और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आप इसे अपने घर में बनाइए, बच्चे और बुजुर्गों को पिलाइए और खुद भी खाइए।

अंडा करी

हफ्ते नहीं, तो महीने में एक बार हम अंडा करी जरूर खाते हैं और सर्दियों के मौसम में इस रेसिपी को बार-बार खाने का मन करता है। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले की जरूरत होती है। इसे बनाना आसान है और यह 30 मिनट में बन जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है। आप इसे चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं।

पालक का पकौड़ा

सर्दियों के मौसम में क्रिस्पी और क्रंची साथ ही हेल्दी पकौड़ा मिल जाए, तो उससे अच्छी बात क्या हो सकती है। भारत में लोग इसे चाय के साथ बड़े ही चाव से खाते हैं। पालक का पकौड़ा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। यह पालक, बेसन और कई तरह के मसालों से बनता है। इसे प्याज के साथ भी बनाया जा सकता है। इसमें आयरन और फाइबर सहित कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन के लिए सही माना जाता है।

सरसों का साग

विंटर सीजन में सरसों का साग और मक्के की रोटी की चर्चा ना हो यह कैसे हो सकता है। सरसों का पत्ता आयरन से भरपूर होता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। ये ठंड के दिनों में आपके मेटाबॉलिज्म को भी बनाए रहता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और यह पेट के लिए भी सही है। सरसों का साग बनाने के लिए इसमें कई तरह के इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होती है। उसमें सरसों का साग, अदरक, आदि जैसे सामग्रियों की जरूरत होती है।

उपरोक्त रेसिपी के अलावा अगर आप सर्दियों में कोई दूसरी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप वो भी कीजिए, Amazon Fresh आपके साथ है। कस्टमर्स यहां पर 249 रुपए के न्यूनतम ऑर्डर मूल्य पर 20% का कैशबैक (100 रुपये तक) प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, नए ग्राहक अपने पहले चार ऑर्डर पर ₹400 तक का कैशबैक पा सकते हैं। जब इतना शानदार ऑफर है, तो इस बार आप खुद को और अपने परिवार को ठिठुरती ठंड में गरमाहट प्रदान करें।

Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।

लेखक- शक्ति सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.